पंजाब में पराली जलाने से एयर क्वालिटी हुई पुअर, 179 मामलों में 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

पटियाला । पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें पंजाब में पराली जलाने वालों पर कार्रवाई और स्टबल बर्निंग को रोकने के लिए टीमों की तैनाती की जानकारी दी गई है।

पंजाब में पराली जलाने के बाद हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है और इसका असर आसपास के राज्यों में भी बढ़ रहा है। खासकर दिल्ली में दिवाली के बाद हवा सांस लेने लायक नहीं बची है।

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोडल अधिकारी राजीव गुप्ता ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि स्टबल बर्निंग (पराली जलाने) के मामलों को रोकने के लिए पंजाब में अलग-अलग जगहों पर टीम तैनात की गई है।

पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पंजाब में 179 फिजिकल बर्निंग साइट्स को लोकेट किया गया है, जहां सबसे ज्यादा पराली जलाने के केस दर्ज किए गए हैं। इसमें से कुछ मामलों में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। दर्ज किए गए 179 मामलों में 8 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और आधा से ज्यादा वसूल कर लिया गया है।

रिपोर्ट में पंजाब की उन जगहों का भी खुलासा किया गया है जहां सबसे ज्यादा स्टबल बर्निंग के मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमृतसर से 51, तरन तारन से 56, और पटियाला जिले से 10 मामले सामने आए हैं।

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एयर क्वालिटी लैबोरेटरी के पर्यावरण अधिकारी अतुल कौशल का कहना है कि पंजाब में वायु गुणवत्ता की जांच की जा रही है और अब जांच में पंजाब की एयर क्वालिटी मॉडरेट से पुअर है। दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता और गिर गई है।

पहले पंजाब के कुछ शहरों में वायु गुणवत्ता ‘मॉडरेट’ स्तर पर थी, लेकिन 20 अक्टूबर के बाद ज्यादातर शहरों और जिलों में वायु गुणवत्ता ‘पुअर’ श्रेणी में आ गई है।

हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण, सरकारी एजेंसी और पर्यावरण विभाग मिलकर काम कर रहे हैं और किसानों से पराली न जलाने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि सिर्फ दिवाली के लिए पंजाब में अलग-अलग जगह पर पराली जलाने के 45 मामले सामने आए हैं।

–आईएएनएस

‘आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे…’, राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से...

बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों...

राहुल-बिट्टू विवाद पर दलजीत सिंह चीमा का तंज, बोले- संसद स्कूल गेट की लड़ाई बन गई

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जानी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बैठक की जानकारी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘पार्टी को अबोध बालक का बंधक न बनाएं’, राज्यसभा में जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । राज्यसभा में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस हुई। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर...

निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू

नई दिल्ली । केरल में कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट (एनसीएस ग्रुप) के प्रमोटरों और प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ धन शोधन निवारण...

‘बचकाना व्यवहार’, राहुल गांधी की ओर से रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने पर राजीव रंजन की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने...

भाजपा का कांग्रेस पर तंज, कहा- ‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को शर्मसार किया’

नई दिल्ली । भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर सदन में शोर करने और कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला...

संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली । लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवनीत...

एसआईआर विवाद : ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय...

राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया खाने में मिलावट का मुद्दा, बताया कैसे स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को सदन में देश में खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया। उन्होंने इसे एक...

मध्य प्रदेश की ईवीएम का राजस्थान के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में होगा उपयोग

भोपाल/जयपुर । मध्य प्रदेश का राज्य निर्वाचन आयोग आगामी समय में राजस्थान में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिए ईवीएम किराए पर देगा। इसके लिए दोनों के बीच...

admin

Read Previous

‘शारीरिक संबंध बलात्कार के बराबर नहीं’, दिल्ली हाईकोर्ट ने पोक्सो मामले में शख्स को किया बरी

Read Next

कर्नाटक : आरएसएस ने चित्तपुर में 2 नवंबर को रूट मार्च की अनुमति मांगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com