गुलाम नबी बोले, अब ट्रंप का अध्याय बंद, पीएम मोदी ने कर दिया स्पष्ट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया

नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डीपीएपी (डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भूमिका निभाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जवाब के बाद अब ट्रंप का अध्याय बंद हो गया।

दरअसल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के डीजीएमओ द्वारा भारत के डीजीएमओ से हुई बातचीत के बाद ऑपरेशन को स्थगित करने का फैसला लिया गया। लेकिन, उससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया के जरिए भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा की बात कही गई और साथ ही इसके लिए मध्यस्थता की बात भी लिखी गई। इसके बाद तमाम मौकों पर अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर में अपनी मध्यस्थता की बात कही। जिसके बाद भारत में विपक्षी दल लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से सवाल कर रहे थे कि किसी अन्य देश की मध्यस्थता से सीजफायर की घोषणा क्यों हुई।

विपक्षी दल के सदस्य इसको लेकर पीएम मोदी से जवाब मांग रहे थे, जबकि केंद्र सरकार के आला अधिकारी, सेना के आला अधिकारी और मंत्रियों की तरफ से कई बार स्पष्ट किया गया की पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने सीजफायर का फैसला लिया। विपक्ष फिर भी इसे मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जारी चर्चा में अपने संबोधन के दौरान स्पष्ट कर दिया कि इस सीजफायर के फैसले में किसी देश ने मध्यस्थता नहीं की।

इसी को लेकर गुलाब नबी आजाद ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में स्पष्ट रूप से कह दिया कि विश्व के किसी भी देश के नेता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हस्तक्षेप नहीं किया। साथ ही उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भी जिक्र किया, इसलिए अब यह अध्याय बंद हो गया।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में मैंने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि मानवाधिकारों का उल्लंघन न हो। सुरक्षा बलों के जितने ऑपरेशन हुए, हमने हमेशा उसका समर्थन किया है, लेकिन फेक एनकाउंटर नहीं होने चाहिए।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा था कि दुनिया के किसी भी नेता ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को नहीं रुकवाया। उन्होंने कहा कि 9 तारीख की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मुझसे बात करने की कोशिश की। वह घंटे भर कोशिश कर रहे थे, लेकिन मेरी सेना के साथ बैठक चल रही थी, तो मैं फोन उठा नहीं पाया, लेकिन बाद में मैंने कॉल बैक किया। फिर अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझे बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। इस पर मैंने कहा, अगर पाकिस्तान का ये इरादा है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो हम बड़ा हमला कर जवाब देंगे। आगे मैंने कहा था, ‘हम गोली का जवाब गोले से देंगे’।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

भारत के खिलाफ अमेरिका का टैरिफ, विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा को घेरा

Read Next

पुणे में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव, दो गुटों ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com