कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई उन सरकारी अधिकारियों के खिलाफ की गई है, जिन पर अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं।

लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई जगहों पर पहुंचकर दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच शुरू की। चित्रदुर्ग में लोकायुक्त अधिकारियों ने ‘निर्मिति केंद्र’ की पूर्व लेखाकार के घर पर छापा मारा। यह महिला एक साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुकी है। उस पर नौकरी के दौरान आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप है।

छापेमारी मेदेहल्ली लेआउट स्थित उसके घर और हिरियूर तालुक के यदलघट्टा गांव में स्थित उसके फार्महाउस पर की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व लोकायुक्त एसपी वासुदेवराम और डीएसपी मृत्युंजय ने किया।

बेल्लारी जिले में मत्स्य विभाग के एक सहायक निदेशक के घर और दफ्तर पर छापेमारी की गई। सिद्धार्थ नगर स्थित उनके आवास और कार्यालय समेत कुल चार स्थानों पर जांच की गई। अधिकारियों ने उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सरकारी बोलेरो वाहन की भी जांच की और कुछ अहम दस्तावेज जब्त किए। इस कार्रवाई में लोकायुक्त की दो टीमें लगी हुई हैं।

मैसूर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक सहायक कार्यकारी अभियंता के घर और कार्यालय पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई। उनके मैसूर स्थित कार्यालय और मंड्या जिले में स्थित दो आवासीय संपत्तियों की तलाशी ली गई।

वहीं, शिवमोग्गा जिले में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की एक महिला जिला अधिकारी से जुड़ी संपत्तियों पर व्यापक छापेमारी की गई। शिवमोग्गा, शिकारीपुरा और सागर में उनके कई ठिकानों की जांच की गई, जिसमें चेन्नकेशव नगर स्थित उनका घर, तरलघट्टा के पास फार्महाउस, अचापुरा के पास उनका स्कूल और नविले इलाके में स्थित एक अन्य मकान शामिल हैं। इसके अलावा, केईबी सर्कल के पास स्थित बीसीएम जिला कार्यालय की भी तलाशी ली गई।

शिवमोग्गा शहर के चालुक्यनगर क्षेत्र में बीसीएम विभाग के एक अन्य कर्मचारी के घर पर भी छापा मारा गया, जहां दस्तावेजों की जांच जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे अभियान में कुल पांच टीमें शामिल हैं, जिसका नेतृत्व दावणगेरे के लोकायुक्त एसपी कर रहे हैं। शिवमोग्गा, हावेरी और दावणगेरे जिलों के कर्मी भी इस कार्रवाई में शामिल हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

–आईएएनएस

असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल मामले की सुनवाई, ममता बनर्जी के भाषण पर उठे सवाल

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल के चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के वकील ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक भाषण का हवाला...

राज्यसभा सभापति ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस किया खारिज

नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए सांसदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव (नोटिस) को स्वीकार करने...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com