उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, डॉ. संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी लखनऊ बनाया गया है। वहीं किरन एस को आईजी लखनऊ रेंज बनाया गया है। इसके साथ ही कई अन्य अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट, रेलवे, सीआईडी, प्रशिक्षण, तकनीकी सेवाएं, यूपी-112 और विशेष शाखा जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादला सूची में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 1995 बैच से लेकर 2012 बैच तक के अधिकारियों के नाम भी शामिल किए हैं।

इसके साथ ही प्रयागराज जोन के एडीजी हटाए गए हैं और लखनऊ कमिश्नरेट के जेसीपी अमित वर्मा भी हटाए गए हैं। पीटीएस जालौन में लंबे समय से रहे ज्योति नारायण को प्रयागराज का एडीजी जोन बनाया गया है, जबकि विजय ढुल को प्रयागराज में एडिशनल सीपी बनाया गया है।

राम कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), मानवाधिकार, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से एडीजीपी, लॉजिस्टिक्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है। राजकुमार को एडीजीपी, लॉजिस्टिक्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से एडीजीपी, मानवाधिकार, उत्तर प्रदेश, लखनऊ स्थानांतरित किया गया है।

डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजीपी, प्रयागराज जोन से एडीजीपी, पुलिस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुधीर कुमार को एडीजीपी (प्रशासन) एवं एडीजीपी (मुख्यालय), उत्तर प्रदेश से एडीजीपी (प्रशासन), उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है।

इसी क्रम में रत्ना गुप्ता को एडीजीपी/पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा से एडीजीपी, सुरक्षा लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अनुराग कुमार को एडीजीपी/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर आयुक्त कार्यालय से एडीजीपी, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ बुला लिया गया है।

रेलवे और विशेष इकाइयों में भी बड़े बदलाव हुए हैं। इसमें आर.के. भारद्वाज को आईजी रेलवे, लखनऊ बनाया गया है। इसके साथ ही एन. कोलांची को आईजी रेलवे, प्रयागराज की कमान सौंपी गई है।

वहीं, आशुतोष कुमार को एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड नियुक्त किया गया है, जो आगामी भर्तियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है और तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

पंजाब : ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ी, 14 को खुलेंगे स्कूल

Read Next

गम को पीछे छोड़ ‘कर्म’ पर वापसी : धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार मुस्कुराती दिखीं हेमा मालिनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com