अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के साथ बढ़ते तनाव पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से की बात

इस्लामाबाद । अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच तनाव कम करने के लिए एक नए प्रयास के तहत उनसे बात की।

फोन कॉल के दौरान शरीफ ने पाकिस्तान में भारत के मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की, जिसमें उनके अनुसार कम से कम 31 लोगों की जान चली गई और 57 अन्य घायल हो गए।

शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद-51 के अनुसार आत्मरक्षा में कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।”

प्रधानमंत्री आवास से प्राप्त विवरण के अनुसार, शरीफ ने भारत पर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने और दक्षिण एशिया क्षेत्र में शांति और स्थिरता को गंभीर रूप से खतरे में डालने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री आवास की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “प्रधानमंत्री ने हर कीमत पर अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के पाकिस्तान के दृढ़ संकल्प की पुष्टि की।”

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वाशिंगटन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और संकट की निगरानी कर रहा है, उन्होंने दक्षिण एशिया में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री आवास के बयान में कहा गया, “इस उद्देश्य के लिए, उन्होंने पाकिस्तान और भारत दोनों के तनाव कम करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।”

भारत ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात को ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया, जिसे एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा अप्रभावी कर दिया गया।

हालांकि, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने डीजी आईएसपीआर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के साथ एक मीडिया कॉन्फ्रेंस की।

डार ने कहा, “आज एक राजनीतिक बयान आया कि कल रात पाकिस्तान ने भारतीय प्रतिष्ठानों पर हमला करने की कोशिश की। यह सच नहीं है।”

–आईएएनएस

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में अप्रैल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष...

‘कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून । देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट...

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नई दिल्ली । मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का विषय सोमवार को राज्यसभा में उठाया गया। ईरान-इजरायल युद्ध के गंभीर प्रभावों पर बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

‘ममता बनर्जी दे रहीं लोगों को धमकी, टीएमसी ने हाईजैक किया चुनाव’, इलेक्शन कमीशन से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू,...

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

admin

Read Previous

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अरिजीत सिंह ने टाला अबू धाबी म्यूजिक कॉन्सर्ट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Read Next

फैक्ट चेक : गुजरात के हजीरा पोर्ट पर नहीं हुआ हमला, पाक का झूठ बेनकाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com