फैक्ट चेक : गुजरात के हजीरा पोर्ट पर नहीं हुआ हमला, पाक का झूठ बेनकाब

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तौर पर पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है। पाकिस्तान भारत की इस कार्रवाई से बौखला गया है और उसने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की, जिसको भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। इसी बीच, सोशल मीडिया पर भारत के इलाकों में पाकिस्तान के सफल हमलों की अफवाहों का दौर चल पड़ रहा है। ऐसे ही दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने गुजरात के हजीरा पोर्ट पर हमला किया। लेकिन, पाकिस्तान के इस दावे की पोल खुल गई है। पीआईबी के फैक्ट चेक में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह वीडियो फेक और दूसरी जगह की है।

पीआईबी के फैक्ट चेक में यह वीडियो फर्जी निकली है। पीआईबी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ खूब वायरल हो रही है कि गुजरात के हजीरा पोर्ट पर हमला हुआ है। लेकिन, यह इससे जुड़ा हुआ वीडियो नहीं है। यह वीडियो तेल टैंकर विस्फोट को दर्शा रहा है और 7 जुलाई 2021 की है। इस वीडियो को शेयर न करें।

पीआई फैक्ट चेक में एक और वीडियो के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें दावा किया जा रहा था कि यह जालंधर पर ड्रोन स्ट्राइक का वीडियो है। जबकि यह वीडियो फॉर्म फायर का है। इस वीडियो को शेयर न करने की अपील की गई है।

पाकिस्तान अपने झूठे दावों से बाज नहीं आ रहा है। उसने एक और वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में भारत पर मिसाइल हमला किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि शेयर किया जा रहा वीडियो साल 2020 में लेबनान के बेरूत में हुए विस्फोटक हमले का है। पाकिस्तानी हैंडल द्वारा फैलाए जा रहे प्रचार में न फंसें। केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

फेक वीडियो के बारे में पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आने वाले दिनों में आपके सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित प्रोपेगेंडा की बाढ़ आ सकती है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप हर जानकारी को सावधानीपूर्वक जांचें और उसकी सत्यता की पुष्टि करें। यदि आपको कोई संदिग्ध या भ्रामक सामग्री दिखाई दे, विशेष रूप से भारतीय सशस्त्र बलों या वर्तमान हालात से जुड़ी, तो तुरंत पीआईबी फास्ट चेक को सूचित करें।“

–आईएएनएस

राष्ट्रीय पीएनजी अभियान 2.0 की समय सीमा बढ़ाई गई: पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के मद्देनजर भारत सरकार ने देश में ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और विदेशों में रह रहे...

दलाई लामा की अपील, ‘मिडिल ईस्ट, रूस और यूक्रेन में खत्म हो संघर्ष’

धर्मशाला । बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने मिडिल ईस्ट के साथ-साथ रूस और यूक्रेन में भी शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिंसा से समस्या का समाधान नहीं...

ईरानी राष्ट्रपति ने इराक के लोगों का जताया आभार, बोले ‘साझी लड़ाई में आपका साथ मददगार’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने युद्ध के दौरान समर्थन देने पर इराकी लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इराकी जनता इस संघर्ष में मजबूती से...

मिडिल ईस्ट संघर्ष: ‘हॉर्मूज’ के बाद अब ‘बाब-अल-मंदेब’ पर भी संकट गहराने की आशंका, इंडियन नेवी अलर्ट

नई दिल्ली । ईरान का इजरायल और अमेरिका के साथ संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोही भी शामिल हो गए हैं। हूतियों ने इजरायल...

अमेरिका-इजरायल की मदद करने वाले ईरानी नागरिकों को मिलेगी मौत की सजा, दो पर कसा शिकंजा

तेहरान । अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी यूएस-इजरायल को तस्वीरें या किसी भी तरह की जानकारी भेजी तो...

रूस का आरोप,’अमेरिका- इजरायल नहीं चाहते ईरान और अरब देशों के बीच संबंध रहें सामान्य’

मास्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का आरोप है कि अमेरिका-इजरायल शांति की इच्छा नहीं रखते हैं। उन्होंने रशियन इंटरनेशनल अफेयर्स काउंसिल की एक बैठक में दावा किया...

कराची में 2026 का पहला एमपॉक्स मामला, विदेश से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कराची शहर में वर्ष 2026 में एमपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को अस्पताल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।...

ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी, जमीनी हमले की स्थिति में दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

वाशिंगटन । ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका जमीनी हमला करता है, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

संकट गहराने के साथ ही क्यूबा अगला निशाना होगा : ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्यूबा “अगला होगा” जो पतन का सामना करेगा। उन्होंने द्वीपीय राष्ट्र को एक असफल राज्य बताने के साथ ही यह संकेत...

ईरान का भारी जल संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त, संचालन बंदः आईएईए

वियना । अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि मध्य ईरान के खोंडाब में स्थित ईरान का भारी जल उत्पादन संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और...

ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

कुवैत सिटी । कुवैत सरकार ने घोषणा की कि सोमवार तड़के ईरान द्वारा किए गए हमले में कुवैत के एक बिजली और जल विलवणीकरण (डिसेलिनेशन) संयंत्र पर काम कर रहे...

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने ट्रंप से ईरान पर हमले का मकसद पूछा, स्पष्टता की मांग

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब मिडिल ईस्ट में अमेरिकी...

admin

Read Previous

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के साथ बढ़ते तनाव पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से की बात

Read Next

भारत-पाक तनाव के बीच, पंजाब में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, परीक्षाएं रद्द

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com