युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हमें गर्व है: मिशेल मार्श

पर्थ । ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए वनडे मैच को 7 विकेट से जीता। ऑस्ट्रेलिया की जीत में कप्तान मिशेल मार्श ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। खिताब लेने के बाद मार्श ने कहा कि उन्हें टीम के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है।

मार्श ने कहा, “मैच के दौरान मौसम ने अपना असर दिखाया। दर्शकों के लिए यह निराशाजनक होता है। खराब मौसम के बावजूद जिस तरह दर्शकों ने समर्थन दिया उसके लिए उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे पता है कि बारिश निराशाजनक होती है, लेकिन जीत हासिल करना अच्छा है। घर पर जीतना हमेशा अच्छा लगता है। मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना बहुत पसंद है।”

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, “पारी की शुरुआत में गेंद घूम रही थी। इस वजह से 131 के लक्ष्य के बावजूद भी चुनौती थी। लेकिन, हम सभी ने धैर्य और संकल्प के साथ लक्ष्य को हासिल किया। जिस तरह से हमारे युवा खिलाड़ी मैदान पर उतरे और मैच को संभाला और हमें जीत दिलाई, उस पर हमें गर्व है।”

उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप की तारीफ करते हुए कहा, “वह मैदान पर आए और मैच को बहुत आसान बना दिया। युवा खिलाड़ियों का मैदान पर आना मजेदार होता है। जरूरी नहीं कि वे युवा ही हों, युवा खिलाड़ी मैदान पर आ रहे हैं, आप बस यही चाहते हैं कि वे मजे करें और इसका आनंद लें।”

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया को डीएलएस नियम के तहत 26 ओवर में 131 का लक्ष्य मिला था। मिशेल मार्श के नाबाद 46 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया।

–आईएएनएस

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

डब्ल्यूपीएल: वडोदरा में कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा, आरसीबी सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट

वडोदरा । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 110 रन का टारगेट दिया है।...

दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

रायपुर । न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट...

बीपीएल: तंजीद हसन का शतक, रॉयल्स को 63 रन से हराकर राजशाही वॉरियर्स ने जीता खिताब

ढाका । राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रन से मात देकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला...

दूसरा टी20: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नहीं खेलेंगे अक्षर-बुमराह

रायपुर । भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को जारी दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से महज 2 रन दूर रह गया इंग्लिश बल्लेबाज, टूटते-टूटते बचा ‘महारिकॉर्ड’

हरारे । बेन मेयस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 65 गेंदों में यह कारनामा किया, लेकिन...

admin

Read Previous

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को 13 साल पूरे, करण जौहर ने मनाया जश्न

Read Next

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com