भारत की महिला वनडे विश्व कप जीत के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी रचा इतिहास

नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इतिहास रच दिया है।

हरमनप्रीत महिला विश्व कप जीतने वाली दुनिया की सबसे अधिक उम्र की कप्तान बन गई हैं। हरमनप्रीत कौर ने 36 साल 239 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है।

हरमनप्रीत ने इस टूर्नामेंट में बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और 9 मैचों की 8 पारियों में 32.50 की औसत के साथ 260 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 89.04 का रहा है।

इसके अलावा, हरमनप्रीत ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क को भी पीछे छोड़ दिया है।

हरमनप्रीत ने फाइनल मैच के बाद बीसीसीआई और सहयोगी स्टाफ को टीम पर भरोसा बनाए रखने के लिए क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जीत है और इसका श्रेय पूरे टीम प्रयास को जाता है। हम अब हर दिन बेहतर होना चाहते हैं। अगले साल भी विश्व कप है और चैंपियंस ट्रॉफी भी है, इसलिए यह अंत नहीं, बल्कि एक शुरुआत है। हम बस अपना बेस्ट देना चाहते हैं।

वहीं, आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इस जीत की तुलना 1983 में पुरुष टीम द्वारा जीते गए विश्व कप से की। धूमल ने आईएएनएस से कहा, “यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक यादगार दिन है। पुरुष टीम ने 1983 में जो हासिल किया था, उसे भारतीय महिलाओं ने आज मुंबई में दोहराया है। यह ऐतिहासिक जीत देश में महिला क्रिकेट को जबरदस्त बढ़ावा देगी और मुझे विश्वास है कि हमारा खेल अब नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।”

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 87 रन, दीप्ति शर्मा ने 58 रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। भारत की सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने भी गेंद से कमाल दिखाते हुए 2 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई।

–आईएएनएस

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

डब्ल्यूपीएल: वडोदरा में कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा, आरसीबी सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट

वडोदरा । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 110 रन का टारगेट दिया है।...

दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

रायपुर । न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट...

बीपीएल: तंजीद हसन का शतक, रॉयल्स को 63 रन से हराकर राजशाही वॉरियर्स ने जीता खिताब

ढाका । राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रन से मात देकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला...

दूसरा टी20: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नहीं खेलेंगे अक्षर-बुमराह

रायपुर । भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को जारी दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से महज 2 रन दूर रह गया इंग्लिश बल्लेबाज, टूटते-टूटते बचा ‘महारिकॉर्ड’

हरारे । बेन मेयस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 65 गेंदों में यह कारनामा किया, लेकिन...

admin

Read Previous

दक्षिण के अभिनेताओं ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, बोले-यह जीत हर उस लड़की की, जिसने सपना देखने की हिम्मत की

Read Next

महिला क्रिकेट विश्व कप: शरद पवार समेत कई राजनेताओं ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com