पहला टी20: अजमतुल्लाह उमरजई का गेंद और बल्ले से कमाल, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 53 रन से हराया

हरारे । अफगानिस्तान ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 53 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की।

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य दिया था। जिम्बाब्वे का टॉप ऑर्डर बड़े लक्ष्य के दबाव में पूरी तरह बिखर गया। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (24 रन) को छोड़कर शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। 30 के स्कोर पर जिम्बाब्वे की आधी टीम पेवेलियन लौट चुकी थी। इस समय ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे शायद ही 50 का स्कोर पार करे।

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टोनी मुनयोंगा ने 20 रन, सातवें नंबर पर आए ताशिंगा मुसेकिवा ने 16 रन, आठवें नंबर पर आए ब्रैड इवांस ने 24 रन, और नौवें नंबर के बल्लेबाज टिनोटेंडा मपोसा ने 15 गेंद पर 32 रन बनाए। लेकिन, निचले क्रम के बल्लेबाजों का सराहनीय प्रयास नाकाफी साबित हुआ और पूरी टीम 16.1 ओवर में 127 रन पर सिमट गई और मैच 53 रन के बड़े अंतर से हार गई।

अफगानिस्तान के लिए स्पिनर मुजीब उर रहमान ने 3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और अब्दुल्ला अहमदजाई ने 2 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 180 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाजों रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 76 रन की साझेदारी की थी। गुरबाज ने 25 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन और जादरान ने 33 गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 बनाए। इसके अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 22 गेंद पर 25, अजमतुल्लाह उमरजई ने 21 गेंद पर 27 और शाहीदुल्लाह ने 13 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने शानदार गेंदबाजी की। रजा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रैड इवांस को 1 विकेट मिला।

27 रन बनाने और 3 विकेट लेने वाले अजमतुल्लाह उमरजई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

–आईएएनएस

ऋतुराज गायकवाड़: दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने का इंतजार

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में ऋतुराज गायकवाड़ को एक सक्षम बल्लेबाज के तौर पर देखा जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो, गायकवाड़ की खासियत मैच की...

अंडर-19 वर्ल्ड कप: 14 बाउंड्री के साथ विरान की शतकीय पारी, जीत के साथ श्रीलंका की उम्मीदें बरकरार

बुलावायो । श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका ने सेमीफाइनल की...

हैरी ब्रूक और जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 358 रन का लक्ष्य

कोलंबो । श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 357 रन बनाए। इंग्लैंड के...

अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बुलावायो । भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के...

ब्रंट ने लगाया डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला शतक, आरसीबी को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।...

तीसरा टी20: अर्धशतक से चूके फिलिप्स, बुमराह ने लिए 3 विकेट! भारत को 154 रन की दरकार

गुवाहाटी । जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। टीम इंडिया पांच...

वनडे सीरीज: रूट ने खेली 75 रन की पारी, श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ बराबरी पर इंग्लैंड

कोलंबो । इंग्लैंड ने श्रीलंका के विरुद्ध शनिवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान...

डब्ल्यूपीएल: वडोदरा में कैपिटल्स के गेंदबाजों का दबदबा, आरसीबी सिर्फ 109 रन पर ऑलआउट

वडोदरा । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 15वें मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 110 रन का टारगेट दिया है।...

दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

रायपुर । न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट...

बीपीएल: तंजीद हसन का शतक, रॉयल्स को 63 रन से हराकर राजशाही वॉरियर्स ने जीता खिताब

ढाका । राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रन से मात देकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह मुकाबला शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला...

दूसरा टी20: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नहीं खेलेंगे अक्षर-बुमराह

रायपुर । भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को जारी दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया...

अंडर 19 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से महज 2 रन दूर रह गया इंग्लिश बल्लेबाज, टूटते-टूटते बचा ‘महारिकॉर्ड’

हरारे । बेन मेयस अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 65 गेंदों में यह कारनामा किया, लेकिन...

admin

Read Previous

बिहार चुनाव में महागठबंधन का घोषणापत्र केवल जुमलेबाजी: दिलीप जायसवाल

Read Next

शशि थरूर को करण जौहर और मलाइका अरोड़ा से है ये शिकायत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com