दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को बाहर करने का फैसला अविश्वसनीय : रवि शास्त्री

बर्मिंघम । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को बाहर करने के फैसले पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर विश्वास नहीं होता।

एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। टॉस के समय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को लगा कि जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स में अधिक प्रभावी होंगे। इस वजह से उन्हें आराम दिया गया है। उनकी जगह आकाश दीप को मौका दिया गया है।

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भारतीय टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से नाखुश दिखे।

स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा, “यह बहुत अहम मैच है। मैच से पहले एक सप्ताह का अवकाश भी था। मुझे आश्चर्य है कि बुमराह इस मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। ऐसे में यह मैच बेहद अहम है और बुमराह को खेलना चाहिए था। लॉर्ड्स बाद में आना है, पहले इस मैच पर टीम मैनेजमेंट को फोकस करना चाहिए।”

शास्त्री ने कहा कि, अगर जसप्रीत बुमराह को आराम देना था, तो पहले भारतीय टीम को यह मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने के बाद उन्हें आराम देना चाहिए था।

पूर्व कोच ने कहा कि टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में तीन टेस्ट हार गई, ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट हार गई, इस सीरीज का भी पहला टेस्ट हार गई। आप वापसी की राह देख रहे हैं। सात दिन के आराम के बाद अपनी टीम में मौजूद दुनिया के श्रेष्ठ तेज गेंदबाज को आपने आराम दे दिया। इस बात पर यकीन करना मुश्किल है। साई सुदर्शन और शार्दुल की जगह वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी को शामिल करने से भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप लंबी हो गई है। लेकिन बुमराह के बिना यह टीम अलग ही दिखती है।

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी सात दिन के आराम के बावजूद जसप्रीत बुमराह को एजबेस्टन टेस्ट से बाहर रखने के भारतीय टीम मैनेजमेंट के फैसले पर हैरानी जताई।

ब्रॉड ने कहा कि आप टीम के सबसे अहम खिलाड़ी को हर मैच में टीम में चाहते हैं, लेकिन भारतीय टीम ने पहले ही कह दिया है कि बुमराह सीरीज के पांच में से सिर्फ तीन ही टेस्ट खेलेंगे। मुझे लगता है कि बुमराह यहां प्रभावी साबित होते।

–आईएएनएस

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

admin

Read Previous

एसआईटी की टीम ने महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया से मिलकर की बातचीत, कर्नल सोफिया कुरैशी से जुड़ा है मामला

Read Next

दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे को क्लीन चिट, रोहित पवार बोले- इस पर राजनीति करने वाले मांगे माफी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com