टी20 वर्ल्ड कप : न्यूजीलैंड ने नामीबिया को 52 रनों से हराया

शारजाह, 5 नवंबर (आईएएनएस)| आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में शुक्रवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने नामीबिया को 52 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना सकी। टीम की ओर से माइकल वैन लिंगेन (25) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड 6 अंकों के साथ अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही। उन्होंने शुरू के छह ओवरों में बिना विकेट गंवाए 36 रन बनाए। इसके बाद टीम को लगातार तीन झटके लगे। स्टीफन बार्ड (21) माइकल वैन लिंगेन (25) और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (3) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह से नामीबिया ने 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 56 रन जोड़े।

चौथे और पांचवें स्थान पर आए ग्रीन और डेविड विसे ने मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच, विसे एक चौका और एक छक्के की मदद से 17 गेंदों में 16 रन बनाकर साउदी के शिकार बन गए। इसके बाद छठे पर आए जे जे स्मिथ कुछ अच्छे शॉर्ट लगाए। ग्रीन ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद आए बल्लेबाज जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (0) भी सस्ते में निपट गए। क्रेग विलियम्स (0), स्मिथ (9) और कार्ल बिरकेनस्टॉक (6) के रनों की वजह से टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 111 रन ही बना सकी।

इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 43 रन बनाए। इस दौरान, मार्टिन गुप्टिल एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डेरिल मिचेल (19) जल्द ही चले बने। इस बीच, टीम को स्कोर कप्तान केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे ने आगे बढ़ाया और दोनों के बीच 35 गेंदों में 38 रनों की साझेदारी हुई।

कप्तान विलियमसन दो चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंदों में 28 रन बनाकर इरासमस के शिकार बन गए। थोड़ी देर बाद कॉनवे (17) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पांचवें और छठे स्थान पर आए ग्लेन फिलिप्स और जेम्स नीशाम ने टीम के लिए कुछ रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 15 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन बन गए।

दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जिससे 18 ओवरों में 131 रन बना लिए। इस दौरान फिलिप्स और नीशाम के बीच 36 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी हुई। फिलिप्स (39) और नीशम (35) रनों की मदद से टीम का स्कोर 163 रन पर पहुंच सका। वहीं, नामीबिया की ओर से बर्नार्ड शोल्ट्ज, डेविड विसे और गेरहार्ड इरासमस को एक-एक मिला।

–आईएएनएस

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में हमारा अपमान हुआ, सीएसके ने बीसीसीआई को लिखा पत्र

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच खेला गया था।...

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

हैदराबाद । आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216...

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

editors

Read Previous

बच्ची की हत्या के आरोप में मां और उसके प्रेमी को मौत की सजा

Read Next

लेनोवो ने नया टैब लॉन्च किया, जो पोर्टेबल मॉनिटर के रूप में काम करता है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com