टी20 विश्व कप से पहले अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे रोहित और हार्दिक : मूडी

नई दिल्ली । रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के खराब फॉर्म का आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के प्रदर्शन पर काफी प्रभाव पड़ा है।

दोनों खिलाड़ियों की व्यक्तिगत रूप से और साथ ही टीम पर उनके प्रभाव के लिए खूब आलोचना भी हुई है।

इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी ने 1 जून से शुरू होने वाले टी 20 विश्व कप से पहले रोहित-हार्दिक के फॉर्म में वापसी का विश्वास जताया है।

टॉम मूडी ने कहा, “मैं इस स्तर पर रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं। जब अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की बात आती है, तो आईसीसी विश्व कप जैसे प्रमुख आयोजनों के लिए मैं रोहित शर्मा के अनुभव को न केवल बल्लेबाज के तौर पर, बल्कि कप्तान के रूप में भी बहुत महत्वपूर्ण मानता हूं।”

आधिकारिक टीवी ब्रॉडकास्टर स्टार के क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर मूडी ने आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में कहा, “जब रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के लिए फॉर्म की बात आती है, तो जिस तरह से इवेंट की संरचना की जाती है, उसमें खिलाड़ियों के लिए कम प्रतिस्पर्धी टीमों के खिलाफ कुछ फॉर्म हासिल करने के लिए ग्रुप स्टेज में कई मैच होते हैं।”

दूसरी ओर, हार्दिक के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनकी पूर्व टीम गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शुरुआती मैच में उनकी काफी आलोचना हुई।

तीस वर्षीय ऑलराउंडर का इस सीजन में औसत केवल 18.18 रन का रहा है जो पिछले संस्करण के 31.45 रन की तुलना में बड़ी गिरावट है। अपने औसत बल्लेबाजी आंकड़ों के साथ-साथ, वह बहुत गेंदबाजी में काफी रन भी लुटा रहे हैं। टूर्नामेंट के इस संस्करण में उनकी इकॉनमी 10.59 की रही है जो टूर्नामेंट में उनके 10 साल में सबसे खराब है।

इन तमाम आंकड़ो के बावजूद, टॉम मूडी को पूरी उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा टी20 विश्व कप से पहले अपनी पुरानी लय हासिल करने में जरूर कामयाब होंगे।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर बनाई जगह

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को सामने...

आयुष म्हात्रे: ढाई साल की उम्र में पुल शॉट से किया हैरान, परिवार की तपस्या से भारतीय क्रिकेट को मिला ‘कोहिनूर’

नई दिल्ली । प्लास्टिक का बल्ला हाथ में लिए ढाई साल का एक बच्चा बल्लेबाजी कर रहा था। पिता एक के बाद एक गेंदें फेंक रहे थे, लेकिन उनमें से...

आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर आरआर ने चुनी गेंदबाजी, जोश हेजलवुड की वापसी

गुवाहाटी । आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी)...

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, अंकतालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप हर जगह गुलाबी जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन...

विराट कोहली को अब अपने हाथों पर नियंत्रण नहीं करना पड़ता: रविचंद्रन अश्विन

बेंगलुरु । टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ...

आईपीएल 2026: ध्रुव-यशस्वी ने खेली अर्धशतकीय पारी, जीटी के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 210 रन

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए...

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

admin

Read Previous

वॉलेट सेवाओं के लिए अब यूपीआई लाइट पर ध्यान केंद्रित करेगा पेटीएम

Read Next

फैक्टर विश्लेषण का उपयोग कर स्टॉक अनुसंधान पेश करेगा फोनपे का शेयरडॉटमार्केट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com