वॉलेट सेवाओं के लिए अब यूपीआई लाइट पर ध्यान केंद्रित करेगा पेटीएम

नई दिल्ली । पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) ने सोमवार को कहा कि वे अब उन उपयोगकर्ताओं को स्थानांतरित करने के लिए यूपीआई लाइट वॉलेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो कम मूल्य के रोजमर्रा के भुगतान के लिए वॉलेट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

पेटीएम यूपीआई लाइट एक ऑन-डिवाइस वॉलेट है, जिसमें ग्राहक आसानी से फंड जमाकर भुगतान कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि आपको छोटे लेन-देन को पूरा करने के लिए पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है।

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, “हम वॉलेट को एक काफी महत्वपूर्ण भुगतान प्रणाली के तौर पर देख रहे हैं। पेटीएम लाइट इस अनुभव को और बढ़ाता है। पेटीएम लाइट यूजर्स को बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है और इसके माध्यम से लोकल स्टोर, दुकानों आदि पर रोजमर्रा के भुगतान को आसानी से किया जा सकता है। हम एनपीसीआई के साथ साझेदारी में भारत के हर कोने में यूपीआई इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

यूपीआई लाइट वॉलेट को शुरू करने के लिए आपको पेटीएम ऐप पर जाना होगा। इसके लिए ‘यूपीआई लाइट एक्टिवेट’ के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूपीआई लाइट में जिस बैंक खाते का आप उपयोग करना चाहते हैं, उसका चयन करें। इसके बाद अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में राशि जमा करें। अब आप आसानी से भुगतान करने के लिए यूपीआई लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूपीआई लाइट वॉलेट में एक बार में 2,000 रुपये जोड़ सकते हैं और दिन में अधिकतम दो बार राशि जमा कर सकते हैं। पेटीएम की ओर से एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक के साथ साझेदारी की गई है, जिससे ग्राहकों को यूपीआई लेन-देन करते समय अच्छी सेवाएं मिले।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

admin

Read Previous

भारत में जेनएआई सेवाओं के प्रसार के लिए एयरटेल व गूगल क्लाउड के बीच समझौता

Read Next

टी20 विश्व कप से पहले अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे रोहित और हार्दिक : मूडी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com