रजत जीतने पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने चानू को दी बधाई

नई दिल्ली: मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन भारत को पहला पदक दिलाया है। मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। मीराबाई की इस सफलता पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। चानू के पदक जीतते ही राष्ट्रपति ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, “भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरूआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।”

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “इससे सुखद शुरूआत के लिए आशा नहीं की जा सकती थी। भारत उत्साहित है। मीराबाई का शानदार प्रदर्शन। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है”

इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन की जीहोई होउ ने जीता है।

मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। इससे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।

मीराबाई ने 202 के कुल वजन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। स्नैच में मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 89 और क्लीन तथा जर्क में दूसरे प्रयास में 115 किलो वजन उठाया।

–आईएएनएस

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

आईपीएल 2026: ‘गुजरात का दिल, शुभमन गिल,’ एसआरएच के खिलाफ जीटी को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस, कप्तान से उम्मीदें

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी...

आईपीएल 2026: एमआई के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

रायपुर । 'आईपीएल- 2026' के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम...

‘हैरान और दुखी हूं’, विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की...

आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी, पूरन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।...

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

editors

Read Previous

यूपी पंचायत चुनाव में महिला विजेताओं ने पुरुषों को पछाड़ा

Read Next

जीएमबी घोटाला : ईडी ने एएनएल की 134 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com