जीएमबी घोटाला : ईडी ने एएनएल की 134 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने गुजरात मैरीटाइम बोर्ड घोटाले में आताश नॉरकंट्रोल लिमिटेड (एएनएल) की 134 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत आताश नॉरकंट्रोल लिमिटेड की 134.38 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

उन्होंने कहा कि कुर्क की गई संपत्ति प्लांट, मशीनरी, कंप्यूटर और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, भूमि और भवन के रूप में 90.62 करोड़ रुपये और बैंक बैलेंस 43.75 करोड़ रुपये की फिक्स डिपोजिट के रूप में है।

अधिकारी ने कहा कि आताश नॉरकंट्रोल लिमिटेड एक भारतीय कंपनी आताश कंप्यूटर्स एंड कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और नॉर्वे स्थित कोंग्सबर्ग नॉरकंट्रोल आईटी एएस के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

यह कंपनी वेसल ट्रैफिक एंड पोर्ट्स मैनेजमेंट सिस्टम (वीटीपीएमएस) के निर्माण और संचालन में लगी हुई है और यह जहाजों को नेविगेशन सेवाएं प्रदान करती है।

अधिकारी ने कहा कि ईडी ने गुजरात मैरीटाइम बोर्ड (जीएमबी) में 134.38 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में आताश नॉरकंट्रोल लिमिटेड (एएनएल) और अन्य के खिलाफ गांधीनगर में सीआईडी-क्राइम द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग जांच से पता चला है कि एएनएल को खंभात की खाड़ी के लिए ‘वेसल ट्रैफिक एंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम’ (वीटीपीएमएस) के निर्माण और संचालन के लिए जीएमबी द्वारा एक अनुबंध दिया गया था।

उन्होंने कहा, “हालांकि, एएनएल ने जीएमबी को परियोजना की बढ़ाचढ़ लागत प्रस्तुत की और इस तरह जहाजों के नेविगेशन के लिए उच्च टैरिफ दरों को तय करने में जीएमबी को गुमराह किया। वीटीपीएमएस बुनियादी ढांचा अगस्त, 2010 में चालू हो गया और उसके बाद, एएनएल ने रियायत समझौते के अनुसारजहाजों से वीटीएस शुल्क एकत्र करना शुरू कर दिया।”

अधिकारी ने कहा कि परियोजना की झूठी और मनगढ़ंत लागत का सहारा लेकर, एएनएल को संबंधित अवधि के दौरान 134.38 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान प्राप्त हुआ।

–आईएएनएस

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

भोपाल । ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

editors

Read Previous

रजत जीतने पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने चानू को दी बधाई

Read Next

बीटीएस ने सोफी स्टेडियम में चार एलए संगीत कार्यक्रमों की घोषणा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com