पीजीडीएवी ने लगातार दूसरी बार स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता

नई दिल्ली | अमन भारती( 21 रन पर 4 विकेट) की घातक गेंदबाजी और श्रेष्ठ पी. यादव ( 39 गेंद में 74 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी की मदद से पीजीडीएवी कॉलेज ने आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज को 7 विकेट से पराजित कर द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाईट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार दूसरी बार जीत लिया।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा और गवर्निंग बॉडी के कोषाध्यक्ष शिव रमन गौड़ ने विजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।

फाइनल मुकाबले में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 19.2 ओवर में 134 रन बना कर ऑल आउट हो गई। ज्योति आदित्य ने 27 गेंद में 46 रन बनाए। अमन भारती ने 3.2 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटक कर टीम की कमर तोड़ डाली।

जवाब में पीजीडीएवी कॉलेज टीम ने 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। श्रेष्ठ पी. यादव ने 39 गेंदों में 74 रन और काव्य ने 33 गेंदों में 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पीजीडीएवी के श्रेष्ठ पी. यादव को प्लेयर ऑफ द मैच एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार अभिक को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार अमन भारती को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार आर्यन शर्मा को दिया गया।

फाइनल मैच में प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा, प्रो. शिव प्रकाश सिंह (निदेशक साउथ कैम्पस, दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रो. ए. के. भागी (प्रेसिडेंट, डी.यू.टी. ए.), शिव रमन गौड़ (कोषाध्यक्ष, गवर्निंग बॉडी, पीजीडीएवी कॉलेज), सुरेन्द्र कुमार, डॉ. मिनी(स्पोर्ट्स कमिटी कन्वीनर), डॉ. पवन डबास, डॉ. मुकेश कुमार और कॉलेज के क्रिकेट कोच विवेक आनंद झा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा ने इस टूर्नामेंट के माध्यम से खिलाड़ियों को यह सन्देश दिया कि खेलों में हार जीत का उतना महत्व नही है जितना कि खेल भावना का है और इसके साथ ही उनके द्वारा यह आश्वासन भी दिया गया कि भविष्य में इस टूर्नामेंट में अन्य विश्वविद्यालयों की टीमों को भी आमंत्रित किया जाएगा जिससे ज्यादा खिलाड़ियों को और अच्छे अवसर और अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में...

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

admin

Read Previous

आईओए प्रमुख पी.टी. उषा एथलीटों को सर्वोत्तम सहायता प्रदान करने के प्रयासों से संतुष्ट

Read Next

शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, सेंसेक्स 260 अंक चढ़कर हुआ बंद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com