रांची जेएससीए स्टेडियम में 18 हजार दर्शक देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला, कोविड टेस्ट प्रमाण दिखाना होगा अनिवार्य

रांची, 9 नवंबर (आईएएनएस)| रांची स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 19 नवंबर को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी-ट्वेंटी इंटरनेशनल मैच में 18 हजार दर्शकों को स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का मौका मिल सकेगा। स्टेडियम की क्षमता लगभग 40 हजार दर्शकों की है, लेकिन झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने अधिकतम 18 हजार दर्शकों के प्रवेश की इजाजत दी है। स्टेडियम में प्रवेश के लिए दर्शकों को कोविड टीके के दोनों डोज का प्रमाण या 15 नवंबर के बाद की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय सहाय ने बताया कि मैच के लिए टिकटों की बिक्री आगामी 15 से 17 नवंबर तक की जा सकती है। एसोसिएशन ने स्टेडियम के वेस्ट गेट के पास बनाये जा रहे काउंटरों से टिकट बिक्री के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। टिकटों की दरें भी तय कर दी गयी हैं। सबसे कम टिकट 900 रुपये और अधिकतम 9000 रुपये मूल्य का होगा। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों के लिए बारह, चौदह, सत्रह एवं अठारह सौ, चार हजार, चार हजार पांच सौ और पांच हजार पांच सौ रुपये की दरों वाले टिकट उपलब्ध रहेंगे। टिकटों की बिक्री पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।

जेएससीए मैनेजमेंट कमिटी की ओर से दर्शकों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गयी है। इसके अनुसार स्टेडियम में मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जायेगा। प्रवेश के समय एक-दूसरे से दो गज की दूरी अनिवार्य होगी। स्टेडियम में किसी भी तरह की बैग, थैला, कैमरा या ठोस वस्तु लेकर जाने पर प्रतिबंध है। दर्शकों से कहा गया है कि वे आवंटित सीट नंबर पर भी बैठेंगे, अन्यथा उन्हें मैच देखने से वंचित किया जा सकता है।

बता दें कि इस स्टेडियम में लगभग दो साल के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेला जायेगा। इसके पहले 2019 में जेएससीए स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला गया था। यहां टी-20 मुकाबला लगभग चार साल बाद हो रहा है। यहां आखिरी टी-20 मैच सात अक्टूबर 2017 को भारत-आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इधर मैच को लेकर अन्य तैयारियां जोरों पर है। स्टेडियम में साफ-सफाई और मैदान की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ी संख्या में मजदूर लगाये गये हैं।

–आईएएनएस

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली । कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपने प्रदर्शन से खेल को मशहूर बना देते हैं। भारत की धरती पर एक ऐसे ही खिलाड़ी ने साल 1924 में...

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम

अहमदाबाद । आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी...

लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की 7 मिलियन डॉलर की शर्त

नई दिल्ली । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ...

editors

Read Previous

योगी ने यूपी के सभी जिलों में सर्विलांस टीमों को दिए आदेश

Read Next

किसी टी-20 मैच के रोमांच से कम नहीं है कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री का चयन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com