प्रियांश आर्य की आक्रामक बल्लेबाजी ने पूरे भारत को चौंका दिया : प्रीति जिंटा

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने तूफानी शतक लगाकर पंजाब किंग्स की सह मालिक व बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्रीति ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफ की और कहा कि उन्होंने क्रिकेट के इस विस्फोटक गेम में एक चमकते हुए सितारे को उभरते देखा।

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों में शतक जड़ा। जो आईपीएल के इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है।

प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियांश के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “पिछली रात बेहद खास थी। हमने क्रिकेट का एक धमाकेदार खेल, लीजेंड की दहाड़ और एक चमकते सितारे का जन्म होते देखा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं कुछ दिन पहले 24 वर्षीय प्रियांश आर्या से हमारे कुछ अन्य युवा खिलाड़ियों के साथ मिली थी। वह शांत, शर्मीला और विनम्र था और पूरी शाम उसने एक शब्द भी नहीं बोला।”

क्रिकेटर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “कल रात मैं उनसे पीबीकेएस बनाम सीएसके मैच के दौरान फिर से मिली। इस बार उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की शैली ने न केवल मुझे, बल्कि पूरे भारत को चौंका दिया। उन्होंने 42 गेंदों पर 103 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।”

प्रीति ने युवा क्रिकेटर के लिए कहा, “उन्हें उन पर गर्व है, मुस्कुराते और चमकते रहिए।”

प्रीति ने कहा कि आपने सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि खेल देखने आए सभी लोगों का मनोरंजन किया। इसके लिए आपका शुक्रिया।

अपनी चौथी आईपीएल पारी में आर्य के शानदार शतक ने टी-20 फ्रेंचाइजी लीग की दुनिया के सबसे बड़े मंच पर उनके आगमन का संकेत दे दिया है।

आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) में शामिल होने से पहले, आर्य ने भोपाल में रेलवे स्टेशन से 20 किलोमीटर दूर लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के संजय भारद्वाज से प्रशिक्षण लिया है।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

‘जेलर-2’ को लेकर रजनीकांत ने दिया अपडेट, बोले- शूटिंग अच्छी चल रही है

Read Next

‘डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल’ मूवी टिकट बुकिंग के लिए नया ऐप लॉन्च करेगी : संस्कृति मंत्री साजी चेरियन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com