‘जेलर-2’ को लेकर रजनीकांत ने दिया अपडेट, बोले- शूटिंग अच्छी चल रही है

चेन्नई । अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतिक्षीत फिल्म ‘जेलर-2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच गुरुवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर अभिनेता ने मीडिया से बात की। उन्होंने फिल्म के बारे में अपडेट भी दी।

अभिनेता रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर-2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच गुरुवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर अभिनेता ने मीडिया से बात की। उन्होंने फिल्म के बारे में अपडेट भी दी।

कोयंबटूर जाने के लिए चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे अभिनेता रजनीकांत ने मीडिया से मुलाकात की और फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग चल रही है।

उन्होंने कहा, “एक्शन फिल्म ‘जेलर-2’ की शूटिंग अच्छी चल रही है।” इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता और तमिल भाषा के वक्ता कुमारी अनंतन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “कुमारी अनंतन बेहतरीन राजनेता और अच्छे इंसान थे। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

रजनीकांत ने अभिनेता अजित कुमार की आज रिलीज हुई फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बधाई हो, फिल्म के लिए शुभकामनाएं।”

बता दें, सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर एक्शन एंटरटेनर ‘जेलर 2’ की शूटिंग पिछले महीने ही शुरू हुई है। निर्देशक नेल्सन की एक्शन एंटरटेनर फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म से जुड़ी जानकारी दी थी।

‘एक्स’ हैंडल पर प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने फिल्म में रजनीकांत के किरदार का उल्लेख करते हुए लिखा था, “मुथुवेल पांडियन की तलाश शुरू! ‘जेलर 2’ की शूटिंग आज से शुरू हो रही है।”

जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग चेन्नई से शुरू हुई। इसके बाद यूनिट के गोवा और तमिलनाडु के थेनी सहित अन्य स्थानों पर शूटिंग की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार कन्नड़ सुपरस्टार डॉ. शिव राजकुमार और मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ‘जेलर 2’ का हिस्सा होंगे। हालांकि, इस बारे में निर्माताओं ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ‘जेलर 2’ में अनिरुद्ध संगीत देंगे।

निर्माताओं ने ‘जेलर 2’ का टीजर एक अलग स्टाइल में हाल ही में जारी किया था, जो पिछली बार की तरह ही इस बार भी काफी दिलचस्प था। सन पिक्चर्स द्वारा जारी किए गए ‘जेलर 2’ के टीजर की शुरुआत रेडियो पर एक घोषणा से होती है कि एक चक्रवात तट की ओर बढ़ रहा है। टीजर में यह भी दिखाया गया कि संगीत निर्देशक अनिरुद्ध और निर्देशक नेल्सन गोवा बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, दोनों के बीच की मजेदार नोकझोंक तब धमाकेदार एक्शन में बदल जाती है, जब कमरे में कुछ गुंडे प्रवेश करते हैं।

इसके बाद, संगीतकार और निर्देशक दोनों ही छिपने की कोशिश में इधर-उधर भागते हैं, तभी कमरे में रजनीकांत प्रवेश करते हैं। खून से लथपथ सफेद शर्ट पहने सुपरस्टार रजनीकांत एक हाथ में बंदूक और दूसरी में तलवार लिए एंट्री करते हैं। रजनीकांत कमरे से बाहर निकलते हैं, तो उन पर एक ग्रेनेड फेंका जाता है। इसके बाद वह खलनायकों से भिड़ते हैं। सीन देखकर हैरत में डूबे अनिरुद्ध, निर्देशक नेल्सन से कहते हैं, ‘यह भयानक लग रहा है नेल्सा! चलो इस पर एक फिल्म बनाते हैं!’

‘जेलर’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगभग 650 करोड़ रुपये की कमाई करके एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई थी। ऐसे में ‘जेलर-2’ की रिलीज को लेकर प्रशंसकों में उत्साह व्याप्त है।

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

टी. कोशी ने ओएनडीसी प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया, अब नई टीम संभालेगी नेतृत्व

Read Next

प्रियांश आर्य की आक्रामक बल्लेबाजी ने पूरे भारत को चौंका दिया : प्रीति जिंटा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com