‘डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल’ मूवी टिकट बुकिंग के लिए नया ऐप लॉन्च करेगी : संस्कृति मंत्री साजी चेरियन

तिरुवनंतपुरम । डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल मूवी टिकट बुकिंग के लिए नया ऐप तैयार कर रही है। इन प्रयासों की बदौलत छह महीने के भीतर एक नया ऐप तैयार हो जाएगा, जिसके जरिए दर्शक केरल के किसी भी थिएटर में अपनी मूवी टिकट बुक कर सकेंगे।

राज्य के युवा मामले और संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

मंत्री साजी चेरियन ने बताया कि इससे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कुछ चीजों को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी, इसमें सबसे खास पहलू ऑनलाइन बुक की गई टिकटों से केरल सरकार को मिलने वाले राजस्व से संबंधित है।

उन्होंने बताया, “हमने अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ऐप बनाने के लिए कुछ कंपनियों से बातचीत की, लेकिन फर्मों द्वारा बताई गई राशि इतनी अधिक थी कि हम इस प्रोजेक्ट को शुरू करने में असमर्थ थे। उसी समय राज्य के स्वामित्व वाली डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल ने अपना प्रस्ताव रखा, जिसे हमने अनुमति दी।”

उन्होंने आगे बताया, “हमने पहले ही डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल को एडवांस भुगतान कर दिया है और हमें बताया गया है कि छह महीने में, वे इस नए ऐप को तैयार कर लेंगे, जिससे केरल सरकार को ऑनलाइन मूवी टिकटों की बिक्री के माध्यम से मिलने वाले करों से लाभ होगा।”

मंत्री चेरियन ने कहा, “इस नए ऐप के माध्यम से सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और कर चोरी पर भी लगाम लगेगी। स्थानीय स्वशासन विभाग को फिल्म टिकटों की बिक्री से मनोरंजन कर मिलता है और केरल सांस्कृतिक कल्याण बोर्ड को टिकट उपकर मिलता है।”

वर्तमान में, मोबाइल ऐप मूवी प्रेमियों को ई-टिकटिंग सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मंत्री चेरियन ने कहा कि यह प्रोजेक्ट काफी समय से विचाराधीन था, जो अब संभव होने जा रहा है। जल्द ही लोग इस ऐप के जरिए अपनी मनपसंद फिल्म की टिकट बुक कर सकेंगे। इससे सरकार को भी राजस्व का फायदा मिलेगा।

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

प्रियांश आर्य की आक्रामक बल्लेबाजी ने पूरे भारत को चौंका दिया : प्रीति जिंटा

Read Next

बिहार : भीषण आंधी-पानी और वज्रपात से 25 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com