दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, ओलंपियन कर्णम मल्लेश्वरी बनेंगी प्रथम उपकुलपति


२३ जून, २०२१

नई दिल्ली: दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2021 के अवसर पर कर्णम मल्लेश्वरी का दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की प्रथम उपकुलपति बनाने की घोषणा की गई। कर्णम मल्लेश्वरी भारत की पहली महिला ओलंपिक पदक विजेता है।

इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शुरू होना, हमारे लिए बहुत बड़े सपने का पूरा होना है। मुझे यह कहते हुए बेहद गर्व है कि ओलम्पिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की पहली उपकुलपति होंगी।

दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के विजन पर चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की पहली उपकुलपति, ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी की नियुक्ति की घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना का हमारा उद्देश्य अपने देश में ऐसे एथलीट तैयार करना है, जो हमारे देश को गौरवान्वित करें। हम एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं, जहां खेल फले-फूले और अपने खिलाड़ियों को उस स्तर तक ले जाएं, जहां वे हर ओलंपिक में भारत के लिए कम से कम 50 पदक जीतें।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि वल्र्ड क्लास स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का इरादा केवल रोजगार पैदा करना ही नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को अपनी एथलेटिक प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना भी है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के माध्यम से, हम प्रतिभा के विकास को और बढ़ावा देना चाहते हैं, ताकि हम कह सकें कि कम से कम 50 ओलंपियन दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं। विश्वविद्यालय अत्याधुनिक खेल सुविधाएं भी प्रदान करेगा। हमारा लक्ष्य कम से कम 10 खेल क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता चैंपियन तैयार करना है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने साझा किया कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक प्रमुख खेल विश्वविद्यालय होगा। खेल और खिलाड़ियों के लिए सभी उच्च मानक स्थापित किए जाएंगे। यह देश और विश्व के टॉप यूनिवर्सिटी के रूप में पहचानी जाएगी। यूनिवर्सिटी में न केवल खेल प्रतिभाओं को तराशा जाएगा, बल्कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से स्नातक होने पर एक छात्र को जो डिग्री मिलेगी, वह मुख्यधारा के पाठ्यक्रमों में मिलने वाली डिग्री के बराबर मान्य होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा ने 2019 में दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (डीएसयू) स्थापित करने के लिए एक विधेयक पारित किया था। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को खेलों में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की जाएगी। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का काम भी करेगी।

(आईएएनएस

आईपीएल 2026: एमआई के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

रायपुर । 'आईपीएल- 2026' के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम...

‘हैरान और दुखी हूं’, विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की...

आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी, पूरन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।...

आईपीएल 2026: शतक चूके कप्तान रियान पराग, आरआर ने डीसी को दिया 226 रन का टारगेट

जयपुर । कप्तान रियान पराग की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के...

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित, सीएसके के खिलाफ खेलने का फैसला मैच के दिन होगा: जयवर्धने

चेन्नई । मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम शनिवार...

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर...

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया

कोलंबो । श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा...

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स...

आईपीएल 2026: आरआर के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस की वापसी

जयपुर । आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच के कप्तान पैट...

‘बुमराह के अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, एमआई की खराब फॉर्म पर बोले हरभजन

मुंबई । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमआई...

सचिन तेंदुलकर बर्थडे: ‘क्रिकेट के भगवान’ ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन को उनके जन्मदिन पर न सिर्फ क्रिकेट बल्कि समाज के...

आईपीएल 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (आईपीएल 2026) अपने आधे पड़ाव के करीब आ गया है। अब तक जिन टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उसमें उनके...

admin

Read Previous

यूपी: दंपती को ठगने के आरोप में कथित ‘सेना अधिकारी’ पर मामला दर्ज

Read Next

फिर बढ़ने लगा कोरोना का क़हर, कहीं तीसरी तो, कहीं चौथी लहर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com