ओलंपिक (भाला फेंक) : क्वालीफाईंग में 30 एथलीटों के बीच 29वें स्थान पर रहीं अनु रानी

टोक्यो, 3 अगस्त (आईएएनएस)| भारत की महिला भाला फेंक एथलीट अनु रानी ने मंगलवार को अपने प्रदर्शन से निराश किया। वह अपने ग्रुप में सबसे नीचे रहीं। यही नहीं, वह दोनों ग्रुप में शामिल 30 खिलाड़ियों के बीच 29वें स्थान पर रहीं। ओलंपिक स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित क्वालीफाईंग के लिए अनु को ग्रुप-ए में रखा गया था। इस ग्रुप में 15 और एथलीट थीं।

इन सबके बीच अनु को 14वां स्थान मिला। क्रोएशिया की सारा कोलाक के डिस्क्वालीफाई होने के बाद कुल 14 प्रतिभागी ही बचीं थी।

अनु ने अपने तीन प्रयोसों में 50.35, 53.19 और 54.04 मीटर की दूरी नापी, जो फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए पर्याप्त नहीं था।

अनु ने साल 2019 में कतर में आयोजति विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान 61.12 मीटर दूरी नापी थी और फिर पटियाला में आयोजित फेड कप में 63.24 मीटर के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। यह उनका पर्सनल बेस्ट भी है।

इस इवेंट के लिए ऑटोमेटिक क्वालीफाईंग मार्क 63 मीटर था। अनु के ग्रुप से पोलैंड की मारिया एंड्रेजिक ने 65.24 मीटर के साथ इसे हासिल किया।

इसी तरह ग्रुप-बी में भी 15 खिलाड़ी शामिल थीं। इसमें से सिर्फ अमेरिका मैगी मेलोन ने 63.07 मीटर के साथ ऑटोमेटिक क्वालीफाई किया। इस ग्रुप में अमेरिका की ही एरियाना इंच ने 54.98 मीटर नापी। इस ग्रुप में सबसे नीचे रहीं।

ओवलऑल सूची में 30 खिलाड़ियों के बीच अनु 29वें स्थान पर हैं। वह सिर्फ क्रोएशिया की सारा कोलाक से आगे हैं, जो डिस्क्वालीफाई हो चुकी हैं।

इससे पहले साल 2000 के सिडनी ओलंपिक में भारत के लिए गुरमीत कौर ने इस इवेंट में शिरकत की थी।

पुरुष वर्ग की बात करें तो नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह बुधवार को क्वालीफाईं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। नीरज एशियाई चैम्पियन हैं।

–आईएएनएस

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

editors

Read Previous

कर्नाटक हाईकोर्ट ने सांसदों, विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले वापस लेने पर मांगी रिपोर्ट

Read Next

धोनी से मिलने के लिए 20 दिनों में 1436 किमी पैदल चला, पांवों में छाले पड़े और जब मुलाकात हुई तो बोला-आई लव यू!

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com