धोनी से मिलने के लिए 20 दिनों में 1436 किमी पैदल चला, पांवों में छाले पड़े और जब मुलाकात हुई तो बोला-आई लव यू!

रांची, 18 नवंबर (आईएएनएस)| क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के एक फैन 18 वर्षीय अजय गिल ने उनसे मुलाकात के लिए 1436 किलोमीटर की दूरी पैदल नाप दी। 20 दिनों के सफर में उसके पांवों में छाले पड़ गये। बुधवार देर शाम रांची में धोनी से उनके फॉर्म हाउस में मुलाकात के साथ उसकी मुराद पूरी हो गयी। अजय ने धोनी को ‘आई लव यू’ बोला तो धोनी ने मुस्कुराते हुए उसे गले लगा लिया। अजय ने कहा कि यह उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है और आज वह खुद को सबसे बड़ा भाग्यशाली समझ रहा है। जिनसे मिलने के सपने वह पिछले कई सालों से दिन-रात देखा करता था, उनसे मिलकर उसका जीवन सफल हो गया है।

बुधवार की रात महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस फैन को रांची के सिमलिया स्थित अपने फॉर्म हाउस में रुकवाया। उसके साथ तस्वीरें खिंचवायीं। एक बैट पर उसे अपना ऑटोग्राफ दिया और उसकी घर वापसी के लिए फ्लाइट टिकट की व्यवस्था करायी। अजय हरियाणा के जलान खेड़ा का रहने वाला है और यह दूसरी बार है कि जब वह महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए लगभग साढ़े चौदह सौ किलोमीटर पैदल चलकर रांची पहुंचा था। इसके पहले वह इसी साल 26 जुलाई को भी रांची पहुंचा था। उस वक्त धोनी रांची में नहीं थे और अजय की उनसे मुलाकात नहीं हो पायी थी। वह यहां कई दिनों तक सड़कों के किनारे फुटपाथ पर रहता था। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे फ्लाइट के जरिए वापस हरियाणा भेजा था।

महेंद्र सिंह धोनी के लिए ऐसी दीवानगी क्यों? इस सवाल पर अजय कहता है कि वह धोनी का दीवाना सिर्फ इसलिए नहीं है कि वह एक शानदार क्रिकेटर हैं, बल्कि टीवी पर उनकी बातें सुनकर और उनके व्यवहार के बारे में जानकर वह उनसे बेहद प्रभावित है। अजय ने कहा कि कुछ दिनों पहले धोनी उसके सपने में आये थे तब उसने पूछा था कि वह उससे कब मिलेंगे? सपने में ही धोनी ने उससे कहा था कि इस बार जरूर मुलाकात होगी। सपने के बाद जब उसकी आंखें खुलीं तो वह एक बार फिर पैदल रांची के लिए निकल पड़ा और 20 दिनों तक लगातार चलने के बाद यहां आ पहुंचा। अजय ने कहा कि वह भी क्रिकेट में करियर बनाना चाहता है, लेकिन उसने कुछ साल पहले संकल्प लिया था कि जब तक धोनी से मुलाकात नहीं होगी, तब तक बल्ला नहीं उठायेगा। अब उनसे मुलाकात हो गयी है तो वह वापस घर जाकर कॉलेज की पढ़ाई करेगा और साथ में क्रिकेट खेलना शुरू करेगा।

–आईएएनएस

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि...

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा

नई दिल्ली । ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। क्रिश्चियन स्टॉकर इस दौरे पर व्यापार, निवेश और नई तकनीक जैसे खास...

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप : रिपोर्ट

वाशिंगटन । यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय...

मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक विकास के लिए खतरा, मुद्रास्फीति की आशंकाएं बढ़ीं

वाशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष...

editors

Read Previous

ओलंपिक (भाला फेंक) : क्वालीफाईंग में 30 एथलीटों के बीच 29वें स्थान पर रहीं अनु रानी

Read Next

तालिबान ने काबुल निवासियों से सरकारी वाहन, हथियार सौंपने को कहा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com