एमएलएस कप जीतने के बाद लियोनल मेसी ने मियामी के दृढ़ संकल्प की तारीफ की

नई दिल्ली । इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी ने क्लब की एमएलएस कप जीत का श्रेय अपने साथियों के दृढ़ संकल्प को दिया है। उन्होंने कहा कि टीम ने टूर्नामेंट में हर मुश्किल चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया।

लियोनल मेसी ने कहा कि शनिवार के फाइनल में वैंकूवर व्हाइटकैप्स पर 3-1 की जीत उस सीजन का इनाम थी जिसमें फ्लोरिडा टीम ने सभी कॉम्पिटिशन में 58 गेम खेले। जुलाई 2023 में बार्सिलोना से टीम का हिस्सा बनते समय हमारा यही लक्ष्य था।

उन्होंने कहा, “हम यहां आते ही लीग्स कप जीतने में कामयाब रहे। हमारा साल बहुत अच्छा रहा है, हमने हर उस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें हमें खेलना था। हम एक और लीग्स कप फाइनल में पहुंचे और हमने एक चैंपियंस कप सेमीफाइनल खेला। इस साल हमारा एक मकसद एमएलएस कप जीतना था। टीम ने बहुत मेहनत की। यह बहुत लंबा साल रहा है, जिसमें बहुत सारे मैच हुए और टीम ने यह काम किया।”

मेसी ने मियामी की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने रोड्रिगो डी पॉल और तादेओ अलेंदे दोनों की मदद की जिससे टीम मैच के आखिर में कनाडाई टीम से आगे निकल गई। 2022 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान ने एमएलएस कैंपेन का अंत 33 मैचों में 35 गोल के साथ 23 असिस्ट के साथ किया।

आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता लियोनल मेसी ने 2025 में मियामी के लिए सभी प्रतियोगिताओं के दौरान खेले 49 मैचों में 43 गोल किए और 26 असिस्ट दिए।

सीजन के बाद संन्यास की घोषणा करने वाले अल्बा और बुस्केट्स के लिए मेसी ने कहा, “उनके लिए कुछ बहुत खूबसूरत खत्म हो रहा है, कुछ ऐसा जिसके लिए उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी। अब से, उनकी नई जिंदगी शुरू होती है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे खुशी है कि वे खिताब के साथ जा रहे हैं।”

–आईएएनएस

भारत बनाम न्यूजीलैंड: डेरिल मिशेल का नाबाद शतक, 7 विकेट से जीत के साथ सीरीज में बराबरी पर मेहमान

राजकोट । न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन...

भारत बनाम न्यूजीलैंड: कोहली ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 28 हजार रन

वडोदरा । विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली न्यूजीलैंड के विरुद्ध सीरीज की शुरुआत से पहले इस मुकाम...

राहुल द्रविड़: एक विनम्र खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर कोच भारत को दिलाए वर्ल्ड कप खिताब

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के आदर्श हैं। 'द वॉल' के नाम से प्रसिद्ध द्रविड़ अपनी मजबूत तकनीक, धैर्य अनुशासन और...

टी20 विश्व कप 2026 से पहले संजू सैमसन ने युवराज सिंह से लिया बल्लेबाजी का टिप्स

नई दिल्ली । युवराज सिंह का नाम भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। संन्यास के बाद युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों...

तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकते हैं

राजकोट । भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा का राजकोट में एक इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया है। अचानक हुई सर्जरी की वजह से वह न्यूजीलैंड...

मुंबई इंडियंस की टीम काफी संतुलित, बेवजह बदलाव करने का कोई मतलब नहीं: कप्तान हरमनप्रीत

मुंबई । विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास मुंबई इंडियंस (एमआई) की कमान है। कप्तान का मानना...

‘यह फैसला सिर्फ आईपीएल से जुड़ा है, वर्ल्ड कप पर अभी चर्चा नहीं हुई’, बांग्लादेश के मुद्दे पर बीसीसीआई अध्यक्ष

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास के अनुसार, बोर्ड का बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन से रिलीज...

विजय हजारे ट्रॉफी: पंत ने खेली कप्तानी पारी, चौथी जीत के साथ शीर्ष पर दिल्ली

बेंगलुरु । कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने सर्विस के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप डी मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज...

एशियन गेम्स 2026 में पदक तालिका को बेहतर बनाना मकसद, क्वालिफिकेशन मार्क्स स्टैंडर्ड्स घोषित

नई दिल्ली । जापान में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होगा, जिसमें ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पदक तालिका को बेहतर करने के मकसद से एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया...

विजय हजारे ट्रॉफी: विकल्प तिवारी ने लगाया तूफानी शतक, छत्तीसगढ़ की 229 रन से विशाल जीत

जयपुर । छत्तीसगढ़ ने सिक्किम के खिलाफ बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप सी मुकाबले में 229 रनों के विशाल अंतर से...

भारत बनाम श्रीलंका: हरमनप्रीत-अमनजोत की जोड़ी ने महिला टी20 क्रिकेट में बनाया रिकॉर्ड

तिरुवनंतपुरम । श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अमनजोत कौर के साथ छठे विकेट 61 रन की साझेदारी करते हुए रिकॉर्ड बनाया...

वैष्णवी शर्मा : चंबल से निकलीं अंडर 19 विश्व कप विजेता, जिन्होंने सीनियर टीम में मौका मिलते ही जमाई धाक

नई दिल्ली । स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने अंडर 19 विश्व कप 2025 में अपनी चमक बिखेरने के बाद सीनियर टीम में जगह बनाई है। अंडर 19...

admin

Read Previous

इंडिगो संकट: दक्षिणी रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की, अतिरिक्त कोच जोड़े गए

Read Next

सिद्दारमैया को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के सीएम को जारी किया नोटिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com