सैफ अली खान हमला मामला : मुंबई पुलिस ने किया आरोपी शरीफुल इस्लाम की जमानत याचिका का विरोध

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई के सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने आरोपी की जमानत याचिका का विरोध किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।

मुंबई पुलिस ने आरोपी की तरफ से दाखिल की गई जमानत याचिका मामले में अपना जवाब कोर्ट में दाखिल किया। उन्होंने कहा कि जिस चाकू से सैफ अली खान पर हमला किया गया था, फोरेंसिक जांच में चाकू के तीनों टुकड़े मेल खाते पाए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि यह आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत है। अगर आरोपी को जमानत दी गई तो उसके फरार होने की संभावना है, इसलिए शरीफुल की जमानत अर्जी मंजूर न की जाए।

बता दें कि आरोपी शरीफुल ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है और पुलिस के पास कोई मजबूत सबूत नहीं है। इतना ही नहीं, एफआईआर में कई खामियां भी हैं।

इससे पहले मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। यह चार्जशीट एक हजार से अधिक पन्नों की है और इसमें कई महत्वपूर्ण साक्ष्य पेश किए गए हैं, जो जांच के दौरान आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ प्राप्त हुए थे।

पुलिस के अनुसार, इस चार्जशीट में फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया गया है, जो इस मामले में एक अहम बिंदु साबित हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल से जो चाकू का टुकड़ा सैफ अली खान के शरीर से और आरोपी के पास से मिला था, वह सभी एक ही चाकू के तीन अलग-अलग टुकड़े थे। इससे यह साफ होता है कि हमलावर ने सैफ अली खान पर हमला करने के लिए उसी चाकू का इस्तेमाल किया था।

इसके अलावा, पुलिस को जांच के दौरान आरोपी शरीफुल इस्लाम के बाएं हाथ की उंगलियों के निशान भी मिले हैं। इन फिंगरप्रिंट्स की रिपोर्ट का भी चार्जशीट में उल्लेख किया गया है, जिससे आरोपी की संलिप्तता और भी स्पष्ट होती है। बांद्रा पुलिस ने इस मामले में आरोपी शरीफुल इस्लाम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब चार्जशीट दायर करने के साथ ही मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।

–आईएएनएस

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

admin

Read Previous

यूक्रेन-रूस संघर्ष में ड्रोन हैं सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले हथियार : राजनाथ सिंह

Read Next

गौतम अदाणी ने नेशनल पैरा टीटी में उपलब्धियों के लिए नूरजहां जमानी को दी बधाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com