गौतम अदाणी ने नेशनल पैरा टीटी में उपलब्धियों के लिए नूरजहां जमानी को दी बधाई

नई दिल्ली । अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अदाणी एयरपोर्ट्स की नूरजहां जमानी को यूटीटी नेशनल पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई दी है।

गौतम अदाणी ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में नूरजहां के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अदाणी में एक और शानदार सप्ताह!”

उन्होंने लिखा, “अदाणी एयरपोर्ट्स की नूरजहां जमानी को ढेरों बधाइयां। यूटीटी नेशनल पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, उसके बाद नेशनल पैरा टेबल टेनिस 2024-25 में महिला सिंगल्स (क्लास 6) में फिर से स्वर्ण, मिक्स डबल्स में रजत और महिला डबल्स में कांस्य पदक जीते। यह अद्भुत सफलता हम सबके लिए गर्व की बात है।”

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, नूरजहां जमानी अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड में जूनियर ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में भी महिला वर्ग (क्लास 6) में रजत पदक जीता है।

वह अहमदाबाद रैकेट अकादमी से जुड़ी हुई हैं और 2023 में मिस्र में हुई आईटीटीएफ पैरा ओपन प्रतियोगिता में मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट तस्वीर में गौतम अदाणी के साथ अदाणी समूह के एक और कर्मचारी, के मेहता भी दिखाई दे रहे हैं, जो व्हीलचेयर पर होने के बावजूद ऋषिकेश में बंजी जंपिंग जैसे साहसिक खेल का अनुभव कर चुके हैं।

गौतम अदाणी ने पोस्ट में आगे लिखा, “मेरे साथ एक और निडर विजेता हैं, हमारी बिजनेस डेवलपमेंट टीम से के मेहता, जो हमारे अपने ‘बंजी चैंपियन’ हैं।”

पोस्ट के अंत में लिखा गया, “उड़ान उन्हीं को मिलती है जो आसमान छूने का जज्बा रखते हैं। हम करके दिखाते हैं।”

गौरतलब है कि ‘हम करके दिखाते हैं’ अदाणी समूह का एक मीडिया अभियान है, जो मई 2023 में शुरू हुआ था। इसे ओगिल्वी इंडिया ने तैयार किया था। इस अभियान का संदेश है – “हम मुश्किलों की नहीं सुनते, करके दिखाते हैं।”

के मेहता, जो अदाणी की खास पहल ‘ग्रीन एक्स टॉक्स’ से जुड़े हैं, को उनकी हिम्मत और जज़्बे के लिए खुद गौतम अदाणी ने सराहा है।

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अधिकतर लोग बंजी जंपिंग रोमांच के लिए करते हैं, लेकिन हमारे अपने अदाणियन के मेहता ने इसे एक संदेश देने के लिए किया।”

उन्होंने आगे लिखा, “ऋषिकेश की ऊंचाई से, व्हीलचेयर में बंधे हुए, के ने जो छलांग लगाई, वह दुनिया को बता गई कि कोई भी मुश्किल, कोई डर, हमारी इच्छाशक्ति को नहीं रोक सकता। के, आप हमें सिर्फ प्रेरित नहीं करते, बल्कि यह भी दिखाते हो कि सच्चा अदाणियन कौन होता है। हम करके दिखाते हैं।”

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

सैफ अली खान हमला मामला : मुंबई पुलिस ने किया आरोपी शरीफुल इस्लाम की जमानत याचिका का विरोध

Read Next

बांग्लादेश : बीएनपी का आरोप – संसदीय चुनाव में जानबूझकर देरी करवा रही अंतरिम सरकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com