सीएम रेखा गुप्ता ने मातृभाषा के महत्व पर दिया जोर, दिल्ली को बताया ‘संस्कृति का संगम’

नई दिल्ली । दिल्ली में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मातृभाषा और सांस्कृतिक जुड़ाव पर जोर दिया। इस मौके पर बच्चों ने गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषाओं में प्रस्तुति दी।

सीएम रेखा गुप्ता ने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं की ग्रीष्मकालीन कक्षाओं के शिक्षकों के सम्मान समारोह में सम्मिलित हुईं। इन शिक्षकों ने अपनी मातृभूमि की भाषा और संस्कृति को दिल्ली में जीवित रखकर न केवल बच्चों को पहचान दी है, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को और भी समृद्ध किया है।”

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “दिल्ली सरकार का संकल्प है कि हर क्षेत्रीय भाषा, हर संस्कृति और हर परंपरा को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जाए ताकि दिल्ली देश की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रतीक बनी रहे।”

रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस मंच पर जब सुंदर-सुंदर बच्चों ने अपनी मातृभाषा में प्रस्तुति दी तो दिल से यही निकला कि सच में मातृभाषा जैसी कोई नहीं। जो मन बोलता है, वही अच्छा लगता है। बच्चे जब उसी भाषा में बोलना और सीखना शुरू करते हैं तो वही शब्द उनके जीवन की नींव बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में रह रहे बहुत से परिवार अलग-अलग राज्यों से आकर बसे हैं। कोई अपने माता-पिता के साथ आया, कोई दादा-दादी के साथ और कोई खुद अपने गांव-घर छोड़कर दिल्ली आया है, लेकिन बचपन में जो गांव की मिट्टी की खुशबू हमने महसूस की, वो आज के बच्चे शायद नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “दिल्ली में रह रहे बच्चों को अब गांव के परिवेश जैसा माहौल नहीं मिलता, लेकिन जब यहां पर गढ़वाली, कुमाऊंनी जैसी भाषाएं सिखाई जाती हैं तो नई पीढ़ी का अपने गांव से रिश्ता फिर से जुड़ने लगता है। यह प्रयास बहुत सराहनीय है।”

रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि हर साल सभी राज्यों के सांस्कृतिक उत्सव दिल्ली में मनाए जाएंगे, ताकि यहां रहने वाले हर राज्य के लोग अपनी जड़ों से जुड़े रहें। उन्होंने बताया कि ‘उत्तराखंड उत्सव’ भी अब दिल्ली की नियमित सांस्कृतिक का परंपरा बन गया है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली की खासियत को उजागर करते हुए कहा कि दिल्ली सिर्फ राजधानी नहीं, संस्कृति का संगम है। यहां हम सब मिलकर एक-दूसरे के त्योहारों को आदर और प्रेम से मनाते हैं। जैसे हाल ही में महाराष्ट्र की गणेश चतुर्थी दिल्ली में बड़े धूमधाम से मनाई गई। अब नवरात्रि आ रही है और इसकी रौनक भी गुजरात से कम नहीं होगी दिल्ली में।

उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपनी मातृभाषा और संस्कृति को जीवित रखें और नई पीढ़ी को भी इससे जोड़ें।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

उत्तर प्रदेश : एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम योगी से मुलाकात, बाराबंकी लाठीचार्ज पर चर्चा

Read Next

‘9वीं फेल की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए’ तेजस्वी यादव पर भाजपा नेता अजय आलोक का तंज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com