उत्तर प्रदेश : एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम योगी से मुलाकात, बाराबंकी लाठीचार्ज पर चर्चा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार, 7 सितंबर 2025 को लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान बाराबंकी लाठीचार्ज मामले पर चर्चा हुई।

इस शिष्टाचार भेंट में एबीवीपी के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री घनश्याम शाही, पश्चिमी क्षेत्र के संगठन मंत्री मनोज निखरा, राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सृष्टि सिंह उपस्थित रहे। यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली, जिसमें बाराबंकी में श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में हुए लाठीचार्ज की घटना और शैक्षणिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा हुई।

हाल ही में बाराबंकी के श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी ने लखनऊ, बाराबंकी सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन किया था। इस घटना से एबीवीपी का छात्र संगठन आंदोलित हो गया था और संगठन ने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

सीएम योगी के साथ हुई बैठक में एबीवीपी पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रदेश में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री योगी ने एबीवीपी के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और विगत वर्षों में उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक स्तर पर हुए उल्लेखनीय सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार छात्र हितों और शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

सीएम ऑफिस की ऑफिशियल एक्स हैंडल से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की गई। पोस्ट में लिखा गया, “सीएम योगी से आज लखनऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर घनश्याम शाही (संगठन मंत्री, पूर्वी क्षेत्र), मनोज निखरा (संगठन मंत्री, पश्चिमी क्षेत्र), अंकित शुक्ला (राष्ट्रीय मंत्री) एवं सृष्टि सिंह (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहे। सीएम से परिषद के पदाधिकारियों ने प्रदेश के शैक्षणिक स्तर पर विगत वर्षों में आए उल्लेखनीय सुधारों पर चर्चा करते हुए शैक्षणिक वातावरण को और अधिक बेहतर बनाने की दृष्टि से विस्तृत विमर्श किया एवं अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।”

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

हमास सरेंडर करे, बंधकों को रिहा कर दे, तो समाप्त हो जाएगा गाजा युद्ध: इजरायली विदेश मंत्री

Read Next

सीएम रेखा गुप्ता ने मातृभाषा के महत्व पर दिया जोर, दिल्ली को बताया ‘संस्कृति का संगम’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com