सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक बरामद, 36 लोग हिरासत में

बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बंगाली मूल के 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र की है, जहां अल्फा जिओ लिमिटेड नामक पेट्रोलियम कंपनी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खोज के लिए बड़े पैमाने पर जमीन की ड्रिलिंग कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। जानकारी सामने आते ही इलाके के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए मुख्यमंत्री के दौरे को रद्द करने की मांग कर डाली।

अल्फा जिओ लिमिटेड के एरिया मैनेजर कुलदीप शर्मा ने स्वीकार किया कि एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन नहीं किया गया और प्रशासन को विस्फोटक गतिविधियों की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने इसे ‘चूक’ बताते हुए कहा कि अगली बार से पूरी सतर्कता बरती जाएगी।

विस्फोटक सामग्री की जब्ती के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है, और बॉम्ब स्क्वायड को बुलाकर इलाके की जांच शुरू की गई है। ग्रामीणों में डर का माहौल है, क्योंकि ड्रिलिंग के दौरान जमीन में जबरदस्त कंपन होता है, जिससे मकानों में दरारें आने लगी हैं।

इलाके के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने बताया कि बिना पूर्व जानकारी के किसानों की जमीन पर ड्रिलिंग और विस्फोटक डालने की कार्रवाई की गई, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा, “परसों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है और इस प्रकार विस्फोटक सामग्री मिलना सीधे तौर पर सुरक्षा में चूक का संकेत है। जब तक मामले की संपूर्ण जांच और निस्तारण नहीं हो जाता, मैं मुख्यमंत्री के दौरे को रद्द करने की मांग करता हूं।”

अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा कार्य शुरू करने से पहले एसओपी का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई।

फिलहाल पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है, जगह-जगह पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की हर कोण से जांच जारी है। स्थिति गंभीर बनी हुई है और प्रशासन अलर्ट मोड में है।

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

पीएम मोदी की जी7 में भागीदारी भारत-कनाडा संबंधों को फिर से मजबूत करने का मौका : पूर्व राजनयिक डीपी श्रीवास्तव

Read Next

हिमाचल के ऊना में ‘विकसित भारत का अमृत काल’ पर कार्यशाला, अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी-सीएम सुक्खू पर बोला हमला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com