सांसद सजय झा ने बताया, पीएम मोदी के लिए कितना अहम रहा है बिहार

नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय झा ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता की सूची में बिहार हमेशा से ही शीर्ष पर रहा है। प्रधानमंत्री ने हमेशा से ही बिहार को विशेष वरीयता दी है और कभी प्रदेश के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से ही बिहार के दौरे पर जाते रहे। इन दौरों को सिर्फ बिहार चुनाव के परिप्रेक्ष्य से जोड़ना उचित नहीं रहेगा, बल्कि गैर चुनावी मौसम में भी प्रधानमंत्री का बिहार से विशेष जुड़ाव रहा। केंद्र सरकार की तरफ से बिहार की जनता को लाभान्वित करने के ध्येय से कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई।

इस योजनाओं का मकसद सिर्फ बिहार की जनता को सशक्त करना था। आज इसी का नतीजा है कि भारी बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनी है, क्योंकि वहां के लोग इस बात को भलीभांति जानते हैं कि अगर कोई बिहार में विकास की गति दे सकता है, तो वो कोई और नहीं, सिर्फ एनडीए की सरकार है।

जदयू सांसद ने दावा किया कि बिहार में मतदाता सूची की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो गई। इस दौरान किसी ने भी शिकायत नहीं की कि उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है। अगर की होती, तो हम उस पर जरूर संज्ञान लेते। एसआईआर प्रक्रिया के तहत विशेष रूप से फर्जी मतदाताओं को चिन्हित कर उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित किया गया। उन्होंने सवाल किया कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में फर्जी मतदाताओं को कैसे मतदान का अधिकार दिया जा सकता है। हम भला एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की स्थिति को कैसे स्वीकार सकते हैं।

जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस का विरोध पूरी तरह से निरर्थक है। लोग कांग्रेस की मंशा से वाकिफ हो चुके हैं। हम सभी लोगों को एक बात का ध्यान रखना होगा कि इसी कांग्रेस ने बिहार में मतदाता सूची के विरोध में वोट अधिकार यात्रा का भी आगाज किया था, लेकिन, मेरा सीधा-सा सवाल है कि आखिर इससे क्या हुआ? जवाब स्पष्ट है कि कुछ भी नहीं।

सांसद संजय झा ने कहा कि आज की तारीख में बिहार में कांग्रेस की स्थिति कैसी हो चुकी है। यह बात किसी से छुपी नहीं है। आप बिहार में कांग्रेस की दुर्गति का अंदाजा महज इसी से लगा सकते हैं कि उसे प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सिर्फ छह सीटों पर ही जीत मिली है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में कांग्रेस की विश्वसनीयता पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को अब स्वीकार करने के मूड में नहीं है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

केंद्र सरकार और आरबीआई नागरिकों को अनऑथराइज्ड डिजिटल लोन ऐप्स के शोषण से बचा रहे : वित्त मंत्री

Read Next

सीएम रेखा गुप्ता ने भलस्वा ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का किया निरीक्षण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com