लखनऊ: लूलू मॉल का सुपरवाइजर गिरफ्तार, युवती से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप

लखनऊ । राजधानी लखनऊ का लूलू मॉल एक बार फिर विवादों में है। मॉल के सुपरवाइजर मोहम्मद फरहाज पर एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद फिलहाल आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद फरहाज अयोध्या के रामनगर पहाड़गंज घोसियाना का रहने वाला है। वो लूलू मॉल में कैश सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। पीड़िता भी इसी मॉल में काम करती है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाए हैं कि मोहम्मद फरहाज ने उसे धमकी दी थी कि इस मॉल में काम करना है तो उसे इस्लाम कबूल करना होगा।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके अलावा मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसे सिगरेट से दागा था। पुलिस ने मोहम्मद फरहाज पर पीड़िता से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और मारपीट के आरोपों के बाद कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

एफआईआर के मुताबिक, 7 जुलाई को युवती ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पुलिस को शिकायत दी थी। उसमें कहा गया कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। आरोपी मोहम्मद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। उसने ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे लिए, लेकिन जब विरोध किया तो मारपीट की गई।

पीड़िता के आरोपों के बाद पुलिस ने कई धाराओं के तहत मोहम्मद फरहाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और 8 जुलाई को आरोपी को थाने बुलाया गया। वो अपने भाई मोहम्मद तबरेज और मां परवीन बानो के साथ थाने पहुंचा था, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को अदालत में पेश करने के साथ लखनऊ पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

सुशील कुमार ने जमानत के बाद रेलवे में अपनी ड्यूटी फिर से शुरू की

Read Next

एनआईए ने तहव्वुर राणा के खिलाफ पहला पूरक आरोप पत्र किया दाखिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com