लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबे रोड शो में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत कार्यक्रमों के बीच भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दो दिवसीय दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन को चुनावी मोड में लाने और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने पर विशेष जोर देंगे। शनिवार को लखनऊ पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद नितिन नवीन विशेष रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ रथ पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 18 किलोमीटर लंबे मार्ग पर दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, ‘जय श्रीराम’ और भाजपा के समर्थन में लगाए जा रहे नारों के बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रथ के आगे-आगे पैदल चलते रहे। कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

एक स्थान पर नितिन नवीन ने समर्थकों का अभिवादन करते हुए पारंपरिक तलवार भी लहराई। रोड शो में विभिन्न समुदायों की भागीदारी भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं और टोपी पहने मुस्लिम पुरुष स्वागत कार्यक्रमों में शामिल हुए। आलमबाग क्षेत्र में ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों, चर्च के पादरियों और ननों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

नितिन नवीन करीब 36 घंटे के प्रवास पर उत्तर प्रदेश में हैं। शनिवार को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके अलावा नई प्रदेश टीम, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग दौर की बैठकों में आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

भाजपा के लिए यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में हुए प्रदर्शन की समीक्षा के साथ 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में जुटी है। संगठन की प्राथमिकता बूथ स्तर तक नेटवर्क मजबूत करना, सामाजिक समीकरणों को साधना और चुनावी रणनीति को धार देना है।

–आईएएनएस

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

admin

Read Previous

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

Read Next

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com