राहुल-तेजस्वी आदत से मजबूर, चले जाते हैं विदेश: दिलीप जायसवाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेताओं का यह स्वभाव है कि जब बिहार में विधानसभा सत्र चलता है तो तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं और जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा होता है तो राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं।

बिहार की राजधानी पटना में समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अपनी-अपनी आदतें हैं। जब विधानसभा का सत्र चलता है, तो वे विदेश चले जाते हैं। यह बस उनकी व्यक्तिगत आदत है।

एसआईआर को लेकर सवाल किए जाने पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में जिसकी आबादी 15 करोड़ है, वहां 7 करोड़ से ज्यादा वोटरों ने वोटर लिस्ट को अपडेट करने का समर्थन किया है। बिहार में यह पहली बार है कि एसआईआर को एक प्रोजेक्ट के तौर पर सफलतापूर्वक लागू किया गया। इसलिए, हम वोटर लिस्ट को अपडेट करने में अपनी अहम भूमिका के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद देते हैं, जो ऐतिहासिक है।

उन्होंने कहा कि बिहार ने पूरे देश को एक संदेश दिया है। बिहार ज्ञान की भूमि है और जब बिहार के लोग किसी चीज को स्वीकार करते हैं, तो देश में कोई भी इसे नकार नहीं सकता। कुछ नेता और दल जैसे कि टीएमसी, सपा के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी राजनीतिक दुकानदारी चलाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, घुसपैठियों को बचा रहे हैं और वोट बैंक बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा प्रमुख बनाए जाने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के लिए यह ऐतिहासिक पल है। बिहार सौभाग्यशाली है कि युवा नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं और उनकी उम्र मात्र 45 वर्ष है। भाजपा को भी 45 साल हुए हैं।

इथियोपिया द्वारा पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। इथियोपिया द्वारा पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया जाना भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और उनके सशक्त, दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ प्रधानमंत्री यह सम्मान प्राप्त करने वाले विश्व के पहले राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख बन गए हैं, जो भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अब आर्थिक समृद्धि और स्वावलंबन के नए युग में प्रवेश कर रहा है। ‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य राज्य की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करना है। युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। ‘युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग’ का गठन इसी दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। साथ ही, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से हमारी बहनें 2 लाख रुपए तक की सहायता पाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की यह प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े 94 लाख गरीब परिवारों को रोजगार योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन में खुशहाली लाई जाए। बिहार के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार देने के लिए हाट-बाजारों का आधुनिक विकास भी किया जा रहा है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

इथियोपिया में प्रधानमंत्री मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान गर्व की बात: प्रतुल शाह देव

Read Next

‘सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं’, कांग्रेस नेता के बयान पर राजकुमार चाहर की तीखी प्रतिक्रिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com