यूपी विधान परिषद चुनाव पर अजय राय की बड़ी घोषणा, सभी 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने विधान परिषद के आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और साफ किया कि पार्टी सभी 11 सीटों पर एमएलसी चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी ने एक कनेक्ट सेंटर गठित किया है, जिसमें मनीष हिंदवी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। उन्होंने वाराणसी में हो रहे दो विधान परिषद चुनावों, स्नातक और शिक्षक, के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार अरविंद सिंह पटेल का समर्थन करने का ऐलान किया। पटेल को स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सदस्यता लेने के बाद कोऑर्डिनेटर के रूप में जोड़ा जाएगा, जो कांग्रेस को मजबूत बनाएगा।

अजय राय ने कहा, “ये स्नातक और शिक्षक चुनाव इसलिए बनाए गए थे ताकि शिक्षकों और अध्यापकों की समस्याओं की आवाज विधान परिषद में उठ सके। पढ़े-लिखे ग्रेजुएट समाज, कर्मचारियों, डॉक्टरों और वकीलों के मुद्दे उठाने के लिए जीतने वाला उम्मीदवार उनकी बात रखेगा। लेकिन भाजपा ने रणनीति के तहत इन पर कब्जा कर लिया ताकि कोई मुद्दा न उठ सके।”

अजय राय ने हालिया वाराणसी घटना का जिक्र किया, जहां वकीलों की पुलिस ने पिटाई की थी। उन्होंने कहा, “वहां का विधान परिषद सदस्य डर के मारे नहीं पहुंचा, लेकिन कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। इसके बाद वकीलों और पुलिस के बीच बातचीत हुई। आज सबकी जुबान बंद कर दी गई है।”

राय ने घोषणा की कि 11 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनावों में कांग्रेस सभी पर लड़ेगी। उन्होंने गोरखपुर का उदाहरण देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर नहीं है। कफ सिरप बेचकर बच्चों की हत्या हो रही है, सत्ता पक्ष का संरक्षण प्राप्त है।”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा, “मायावती ने भाजपा के सहयोग से कांशीराम जी की 19वीं पुण्यतिथि मनाई, सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया। भाजपा को कांशीराम जी की जरूरत पड़ गई, इसलिए सहयोग किया। बिहार और पूरे देश का दलित समाज राहुल गांधी के साथ खड़ा है।”

–आईएएनएस

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

यूपी में दंगाइयों और उनके हितैषियों के सामने आजीविका का संकट : सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके हितैषियों पर...

मायावती ने भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, एसआईआर, धर्म परिवर्तन, महंगाई का भी किया जिक्र

लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश और दुनिया में रहने वाले भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह आंकलन करने...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस...

सेकुलरिज्म का ठेका चलाने वालों के मुंह पर चिपक गया फेविकोल: सीएम योगी

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी...

एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से 'वोट जिहाद'...

उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, डॉ. संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के...

एसआईआर पर अखिलेश यादव का बयान तथ्यहीन : मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को तथ्यहीन...

admin

Read Previous

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध हटाने का संकेत दिया, ग्रीन क्रैकर्स पर फैसला सुरक्षित

Read Next

बिहार : जीतन राम मांझी ने एनडीए एकता पर दिया जोर, कहा- नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com