बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, 10 पेज के सुसाइड नोट में परिवार और अफसरों पर गंभीर आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुरली गोविंद राजू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी जान लेने से पहले 10 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।

इस नोट में उन्होंने एक परिवार और बेंगलुरु नगरपालिका के पूर्व बीबीएमपी, जो अब ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (जीबीए) है, के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस जांच के मुताबिक, वर्ष 2018 में गोविंद राजू ने बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में एक प्लॉट खरीदा था। यह जमीन उन्हें शशि नाम्बियार और उषा नाम्बियार नामक दंपत्ति ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से दिलवाई थी। कई साल तक सब सामान्य रहा, लेकिन जब गोविंद राजू ने इस जमीन पर मकान का निर्माण शुरू किया तभी स्थिति बिगड़नी शुरू हुई।

सुसाइड नोट में गोविंद राजू ने लिखा कि जैसे ही उन्होंने निर्माण कार्य शुरू किया, शशि और उसकी पत्नी उषा उन पर नगर निगम के नियम तोड़ने का आरोप लगाकर परेशान करने लगे।

उनका दावा है कि शशि ने कुछ जीबीए/बीबीएमपी अधिकारियों को भी अपने साथ मिला लिया और लगातार उन्हें परेशान किया जाता रहा।

नोट में यह भी लिखा है कि शशि ने विवाद खत्म करने की एवज में 20 लाख रुपए की मांग की थी। इस रकम की डेडलाइन सोमवार तक थी।

सुसाइड नोट के अनुसार, सोमवार की सुबह गोविंद राजू लगभग 6 बजे घर से निकले, सीधे अपने निर्माणाधीन घर पहुंचे और वहीं फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना के बाद गोविंद राजू की मां ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शशि नाम्बियार और उनकी पत्नी उषा के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस मामले में दंपत्ति का बेटा वरुण नाम्बियार अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। जांच टीम सुसाइड नोट, प्लॉट के दस्तावेज़, निर्माण की अनुमति और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की बारीकी से जांच कर रही है।

–आईएएनएस

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

admin

Read Previous

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस: आमिर खान ने एक्टर वीर दास से पूछ लिया, ये क्या बनाया है?

Read Next

‘प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान’, सोनिया गांधी बोलीं- कदम उठाए सरकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com