बिहार में मुख्यमंत्री के लिए कोई वैकेंसी नहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी सरकार : चिराग पासवान

दरभंगा । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को दरभंगा पहुंचे।

इसी बीच, पटना के कई स्थानों में उनके बिहार के मुख्यमंत्री बनने से जुड़े पोस्टर को लेकर राज्य की सियासत गर्मा गई है।

दरभंगा पहुंचे चिराग पासवान ने खुद मुख्यमंत्री पद की अपनी दावेदारी को खारिज कर दिया। उन्होंने यहां साफ कर दिया कि फिलहाल बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई वैकेंसी नहीं है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि बिहार में फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। बिहार में मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए बिहार में चुनाव लड़ेगा और चुनाव के बाद जीत दर्ज कर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में एनडीए का नेतृत्व फिलहाल नीतीश कुमार कर रहे हैं और भविष्य में भी वही करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से नीतीश कुमार ही आगामी विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार की सोच बिहार के विकास की है और मेरे प्रधानमंत्री की सोच वाली सरकार का नेतृत्व वही करेंगे।

उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि जो पोस्टर लगाने की बात सामने आ रही है, वह व्यक्तिगत स्तर पर किसी की पहल हो सकती है, पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है। उनका लक्ष्य बिहार को आगे ले जाना है, न कि कुर्सी की दौड़ में शामिल होना।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने दरभंगा पहुंचे। दरभंगा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में भी उन्होंने कहा कि ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन के साथ हमने ऐसे बिहार की कल्पना की है, जिसमें बिहार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नंबर एक हो। ऐसे में गर्व होता है कि ऐसे लोग भी हमारी पार्टी से जुड़े हैं, जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

विभिन्न देशों में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजना स्वागत योग्य कदम : महबूबा मुफ्ती

Read Next

आईपीएल 2025 : केएल राहुल की शानदार 112 रनों की पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 200 रनों का लक्ष्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com