बिहार: किशनगंज में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा भी बरामद

किशनगंज । बिहार के सीमा क्षेत्रों में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिहार के किशनगंज जिले स्थित गलगलिया थाना क्षेत्र से पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 245 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि किशनगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि गलगलिया थाना के दरभंगिया टोला निवासी सोनू कामती (24) द्वारा घर में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी 2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गलगलिया थाना एवं एसएसबी 41वीं वाहिनी के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार को उक्त ठिकाने पर छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस के हत्थे सोनू कामती चढ़ गया। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया कि वह ब्राउन शुगर के गोरखधंधे में शामिल है। अनुमंडल पदाधिकारी 2 मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर 245 ग्राम ब्राउन शुगर, 2520 रुपए नेपाली करेंसी, 30 पीस नाइट्राजेपाम टैबलेट और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में गलगलिया थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की जा रही है।

इससे पहले 18 नवंबर को किशनगंज जिला पुलिस और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के कौआभीठा वार्ड नंबर 10 स्थित एक घर में छापेमारी कर 390 ग्राम ब्राउन शुगर, कट्टा, गोली और खोखा बरामद किया था। इस मामले में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया था।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, दो मुद्दों पर बनी चर्चा की सहमति

Read Next

इमरान से मिलने के बाद बोलीं बहन उज्मा, ‘दी जा रही मानसिक यातना, भाई ने असीम मुनीर को बताया जिम्मेदार’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com