इमरान से मिलने के बाद बोलीं बहन उज्मा, ‘दी जा रही मानसिक यातना, भाई ने असीम मुनीर को बताया जिम्मेदार’

रावलपिंडी । पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने के बाद बहन उज्मा ने मीडिया से बताया कि शारीरिक तौर पर तो वो ठीक हैं लेकिन उन्हें मानसिक यातना दी जा रही है।

उज्मा ने मंगलवार को पिंडी के आदियाला जेल में भाई से मुलाकात की। उन्होंने जेल में 20 मिनट बिताए। पीटीआई के आधिकारिक एक्स पोस्ट में एक वीडियो क्लिप है जिसमें मीडिया ने जब उनकी सेहत को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, “वो ठीक हैं, लेकिन बेहद गुस्से में थे। उन्होंने (इमरान) कहा कि जेल में न किसी से मिलने दिया जाता है, न कोई कम्युनिकेशन है। मुझे मानसिक यातना दी जा रही है, और इसके पीछे असीम मुनीर है।”

असीम मुनीर पाकिस्तानी सेना के प्रमुख हैं।

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट जियो न्यूज ने बताया कि मुलाकात के बाद अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उज्मा ने कहा, “मैं अपनी बहनों (अलीमा खान और नोरीन खान) से सलाह-मशविरा करने के बाद डिटेल में अपडेट दूंगी।”

मंगलवार को ही उज्मा को इमरान से मिलने की इजाजत दी गई थी। डॉन ने जेल अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी थी। पिछले कुछ हफ्तों से इमरान खान के दल और उनकी बहनों समेत दोनों बेटों ने खैरियत को लेकर आशंका जताई थी। कोर्ट के आदेश के बावजूद पार्टी नेतृत्व और उनके परिवार को पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने से रोका गया था।

पार्टी ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) के बाहर धरना करने और फिर जेल की तरफ मार्च करने की धमकी दी थी।

मंगलवार को होने वाले प्रदर्शन से पहले, इस्लामाबाद और रावलपिंडी प्रशासन ने दोनों शहरों में धारा 144 लगा दी गई थी।

दरअसल, मुलाकात के लिए मना करने पर तनाव की स्थिति बन गई थी। पिछले महीने के आखिर में खैबर पख्तूनख्वा के चीफ मिनिस्टर सोहेल अफरीदी को आठवीं बार खान से मिलने नहीं दिया गया था, जबकि उन्होंने 16 घंटे तक धरना भी दिया था। इसके बाद ही मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया गया था।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

बिहार: किशनगंज में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा भी बरामद

Read Next

‘वेस्ट एशिया का चौराहा’ दुनिया के लिए क्यों अहम? अमेरिका ने इजरायल को दी नसीहत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com