पाकिस्तान से आयात-निर्यात पर प्रतिबंध सही कदम : हरीश रावत

नई दिल्ली । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान से सभी आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का समर्थन किया। रावत ने इसे एक अच्छा और आवश्यक कदम बताया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से शनिवार को खास बातचीत के दौरान हरीश रावत ने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों का खून बहाया है। ऐसे देश से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखा जाना चाहिए। देश इससे भी कठोर कदमों की अपेक्षा कर रहा है। आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए हर संभव प्रहार किया जाना चाहिए। हमने सरकार से कहा है कि आप पाकिस्तान के खिलाफ जो भी कदम उठाएंगे, हम उसके साथ हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने को लेकर सवाल किए जाने पर रावत ने कहा कि यह वक्त पुराने इतिहास को टटोलने का नहीं है। यह समय राष्ट्रीय एकता दिखाने का है। हमारी पार्टी की आधिकारिक लाइन स्पष्ट है कि हम सरकार के आतंकवाद विरोधी हर कदम के साथ खड़े हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी साफ तौर पर कह चुकी है कि हम एकजुट हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा कांग्रेस पर सेना का मनोबल तोड़ने के आरोप पर हरीश रावत ने कहा कि सत्ताधारी दल के प्रवक्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जब पूरा देश एकजुटता दिखा रहा है, तब वह ऐसा बयान देकर क्या यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत में मतभेद हैं? उन्होंने पात्रा के उस बयान को भी गैरजिम्मेदाराना बताया, जिसमें कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी को ‘पीडब्ल्यूसी- पाकिस्तान वर्किंग कमेटी’ कहा गया।

उन्होंने कहा कि यह अपमानजनक है और दर्शाता है कि भाजपा अब भी राजनीतिक लाभ के लिए देश की एकता से खेल रही है। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी इस वक्त देश, प्रधानमंत्री और सेना के साथ खड़ी है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा सिंधु जल को लेकर दी गई धमकी पर रावत ने कहा कि पाकिस्तान को अपने अतीत की हारें याद रखनी चाहिए, 1947, 1965, 1971 और कारगिल। अगर फिर से ताकत आजमाना चाहते हैं, तो आजमा लें, उन्हें फिर वही अंजाम मिलेगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि सिंधु जल पर केवल निलंबन नहीं, बल्कि व्यावहारिक कदम उठाए जाएं और नहर व इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए जाए, ताकि भारत के जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो सके।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल को भारत में बैन किए जाने के सवाल पर रावत ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं है। सरकार ने जो भी कदम उठाया है, वह स्वागत योग्य है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

दक्षिण कोरिया: सत्तारूढ़ पार्टी में बढ़ते तनाव के बीच एकता पर जोर, ली जे म्युंग ने पूर्व राष्ट्रपति से की मुलाकात

सोल । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के भीतर बढ़ते गुटीय तनाव के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की अपील की है।...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

admin

Read Previous

प्रधानमंत्री मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति की द्विपक्षीय बैठक, संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

Read Next

सीएम धामी बोले- यूसीसी पर फैलाई जा रही हैं भ्रांतियां, पहलगाम घटना पर सख्त रुख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com