तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर

नई दिल्ली । उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम पूरी तरह से बदल गया। इस बदलाव का असर शाम के समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों नोएडा तथा गाजियाबाद में भी नजर आया, जब तेज आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

वहीं, 11 अप्रैल को मौसम में अधिक बदलाव की संभावना है। इस दिन तेज आंधी-तूफान और बारिश के साथ अधिकतम तापमान घटकर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि 12 अप्रैल को तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इसके बाद 13 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। उस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले दिन 14 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

इसी तरह 15 अप्रैल को भी गर्मी का असर बना रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव सामान्य है और अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और विशेष रूप से तेज हवाओं और बारिश के समय सावधानी बरतें।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

बांग्लादेश : पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और बेटी साइमा वाजेद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Read Next

चिरंजीवी स्टारर ‘विश्वम्भर’ का पहला गाना ‘रामा रामा’ 12 अप्रैल को होगा रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com