बांग्लादेश : पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और बेटी साइमा वाजेद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

ढाका । बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बेटी साइमा वाजेद पुतुल समेत 18 लोगों के खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई पूर्वाचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट में प्लॉट आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते की गई है।

ढाका सिटी के सीनियर स्पेशल जज जाकिर हुसैन ने गुरुवार को यह आदेश दिया। उन्होंने एंटी करप्शन कमीशन (एसीसी) की चार्जशीट को संज्ञान में लेते हुए यह वारंट जारी किया और 5 मई तक गिरफ्तारी की प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, एक अन्य मामले में भी प्लॉट आवंटन में भ्रष्टाचार को लेकर शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना और परिवार के अन्य चार सदस्यों समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।

उल्लेखनीय है कि शेख हसीना के खिलाफ अब तक कुल छह मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें सभी पूर्वाचल प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों से जुड़े हैं। पिछले महीने भी एक ट्राइब्यूनल ने 2013 में शापला चत्तर पर हुए कथित जनसंहार के मामले में शेख हसीना और पूर्व पुलिस प्रमुख बेनजीर अहमद समेत पांच लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

जनवरी में भी एक विशेष अदालत ने जबरन गायब करने के मामलों में शेख हसीना और 11 अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट दिया था। दिलचस्प बात यह है कि जिन ट्राइब्यूनलों ने यह कार्रवाई की है, वे खुद शेख हसीना की सरकार द्वारा बनाए गए थे, ताकि 1971 के युद्ध अपराधों की जांच हो सके।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ये सारी कार्रवाइयां मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही हैं। अगस्त 2024 में हसीना की सत्ता से बेदखली के बाद, उनके और उनके समर्थकों पर कई मामले दर्ज हुए हैं।

भारत में शरण ले रहीं शेख हसीना ने फरवरी में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि यूनुस सरकार ने देश को आतंकवाद और अराजकता का अड्डा बना दिया है। उन्होंने वादा किया कि वह देश लौटेंगी और सभी पीड़ितों को न्याय दिलाएंगी।

शेख हसीना ने कहा था, “यूनुस ने खुद माना है कि उन्हें सरकार चलाने का अनुभव नहीं है। वह जांच कमेटियां खत्म कर रहे हैं और आतंकियों को खुली छूट दे रहे हैं, लेकिन हम इन हत्यारों को कानून के कठघरे में खड़ा करेंगे।”

उन्होंने कहा, “मैं लौटूंगी, और बांग्लादेश की जमीन पर ही न्याय होगा।”

–आईएएनएस

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

admin

Read Previous

बिहार : भीषण आंधी-पानी और वज्रपात से 25 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Read Next

तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर तक असर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com