‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के 35-40 सैनिक मारे गए : सेना

नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की ओर से की गई कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान हुआ है। इसमें उसके 35 से 40 सैनिकों की मौत हुई है। यह जानकारी भारतीय सेना के महानिदेशक सैन्य संचालन (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को एक विशेष प्रेस ब्रीफिंग में दी।

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया कि इस ऑपरेशन को 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान की आक्रामकता के जवाब में अंजाम दिया गया था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को एक स्पष्ट सैन्य उद्देश्य के तहत अंजाम दिया गया।

उन्होंने कहा, “हमारा मकसद सिर्फ आतंकवादियों और उनके बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना था। हमने पाकिस्तान के किसी भी नागरिक या सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया और यह सटीकता के साथ हासिल किया गया।”

डीजीएमओ ने बताया कि 7 मई की शाम पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और छोटे यूएवी के जरिए भारतीय सैन्य और नागरिक इलाकों पर हमले किए गए। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने ड्रोन हमलों को विफल कर दिया।

इसके बाद 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की गई, जिसमें ड्रोन और विमान भारतीय सीमा में दाखिल हुए और सैन्य ढांचों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। हालांकि, ये प्रयास भी असफल रहे। पाकिस्तान ने एक बार फिर एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया, जिससे सीमा पर भीषण संघर्ष शुरू हो गया।

भारतीय वायुसेना के डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल ए.के. भारती ने बताया कि भारत ने पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के एयरबेस, कमांड सेंटर, सैन्य ढांचे और एयर डिफेंस सिस्टम पर सुनियोजित और समन्वित हमले किए।

उन्होंने कहा, “हमने चकलाला, रफीकी और रहीम यार खान जैसे एयरबेस पर सटीक हमले किए, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि भारत किसी भी आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके बाद सरगोधा, भुलारी और जैकोबाबाद में भी हमले किए गए।”

एयर मार्शल भारती ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का उद्देश्य लाशों की गिनती करना नहीं, बल्कि आतंकी ठिकानों को तबाह करना था। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य टारगेट को खत्म करना था, न कि बॉडी बैग गिनना। अगर वहां लोग हताहत हुए हैं, तो यह गिनती पाकिस्तान को करनी चाहिए।”

–आईएएनएस

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अपने बेटे...

इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें

काठमांडू । दुनिया की अर्थव्यवस्था पर ईरान और अमेरिका-इजरायल हमले का असर दिखने लगा है। तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। कई देशों में तेल...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

मध्य पूर्व तनाव का असर: निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा

नई दिल्ली । निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए प्रति लीटर...

पेट्रोल-डीजल की देश में कोई कमी नहीं, एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग 92 फीसदी तक पहुंची : पेट्रोलियम मंत्रालय

नई दिल्ली । दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस को लेकर मची हाहाकार के बीच भारत सरकार ने विश्वास दिलाया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

admin

Read Previous

भारत के सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान के तबाह एयर बेस के सैटेलाइट इमेज सामने आए

Read Next

वीर जवानों को समर्पित पवन सिंह का गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’, हर देशवासी की आंखें कर देगा नम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com