ईसी के खिलाफ अब बदजुबानी पर उतरे तेजस्वी यादव, बोले- ‘चुनाव आयोग मर गया है क्या’

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग (ईसी) पर विवादित टिप्पणी की है। वे बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने आयोग पर निशाना साधा।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा, “राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। एसआई की हत्या की जा रही है। विपक्ष के नेताओं की हत्या हो रही है। नाम दर्ज एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी रैलियों में पुलिस थानों के सामने खुलेआम घूमते हैं। 40 लोगों के काफिले में गोली-बंदूक और बारूद लेकर घूमते हैं। इन हत्याओं के बावजूद किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “चुनाव आयोग कहां है? चुनाव आयोग मर गया है क्या?”

तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या चुनाव कानून सिर्फ विपक्ष के लोगों पर ही लागू होता है, जबकि सत्ता में बैठे लोगों को कोई सजा नहीं मिलती? चाहे हत्या हो या कोई और अपराध, कोई कार्रवाई नहीं हुई है।”

राजद नेता ने आरोप लगाए कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। यह बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग गायब है। 10-10 हजार रुपए रिश्वत बांटी जा रही है, लेकिन कोई एक्शन नहीं है।”

उन्होंने यह भी कहा कि जनता सब देख रही है और इस बार चुनाव में एनडीए को सत्ता से बाहर फेंकने का काम करेगी।

इसी बीच, तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो संदेश को लेकर भी सवाल पूछा गया। हालांकि, राजद नेता ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इससे पहले, उन्होंने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आपको पता है न कल आरा में पिता-पुत्र प्रमोद कुशवाहा और प्रियांशु कुशवाहा की सत्ता संरक्षित अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपने भाषण में कृपया जंगलराज का जिक्र अवश्य करें। आपके प्रत्याशी खूब खून-खराबा कर रहे हैं।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

ऐश्वर्या राय के जन्मदिन पर रकुल प्रीत सिंह ने दी खास अंदाज में बधाई

Read Next

खेसारी लाल यादव के खिलाफ पवन सिंह प्रचार करेंगे! कहा- अगर पार्टी कहेगी, तो मैं जरूर वहां जाऊंगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com