ऐश्वर्या राय के जन्मदिन पर रकुल प्रीत सिंह ने दी खास अंदाज में बधाई

मुंबई । मंगलोर की साधारण लड़की से लेकर विश्व भर में अपनी अदाकारी का परचम लहराने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी।

पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपना एक अलग नाम बनाया है। उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और हॉलीवुड में ‘द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज’ और ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

ऐश्वर्या राय की सेहत की कामना करते हुए अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर ऐश्वर्या राय की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, ऐश्वर्या राय। आपका आने वाला साल खुशियों, अच्छी सेहत, हंसी और उन पलों से भरा हो जो सच में मायने रखते हैं।”

ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनियाभर में भारत का परचम लहराया, लेकिन उनका सफर यहीं तक सीमित नहीं था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी उन्हें कई समय तक बॉलीवुड में संघर्ष करना पड़ा था।

अभिनेत्री ने अभिनय की शुरुआत 1997 में तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से की थी और उसी साल उन्होंने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। शुरुआत में भले ही अभिनेत्री को संघर्ष करना पड़ा, लेकिन साल 1999 में ‘हम दिल दे चुके सनम’ ने ऐश्वर्या को सुपरस्टार बना दिया। नंदिनी के रोल में उनकी मासूमियत और भावुकता ने दर्शकों को मोहित कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली पसंद वे नहीं थीं, लेकिन यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता साबित हुई।

ऐश्वर्या को कई सम्मान मिले। 2009 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया, जो भारत का चौथा बड़ा नागरिक पुरस्कार है। मैडम तुसाद म्यूजियम में उनकी मोम की मूर्ति लगी। वे कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भारत की नुमाइंदगी कर चुकी हैं।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

‘नाजिला’ से धर्मा प्रोडक्शन और कार्तिक आर्यन की नई साझेदारी

Read Next

ईसी के खिलाफ अब बदजुबानी पर उतरे तेजस्वी यादव, बोले- ‘चुनाव आयोग मर गया है क्या’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com