अलीगढ़ विधानसभा में 2003 की वोटर लिस्ट से ही हो एसआईआर: सपा

लखनऊ । समाजवादी पार्टी ने 76-अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2003 की मतदाता सूची के अभाव में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे तत्काल रोके जाने की मांग की है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपकर कहा कि आयोग के नियमों के अनुसार केवल 2003 की मतदाता सूची के आधार पर ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराई जानी चाहिए। अगर यह सूची उपलब्ध नहीं है तो प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए, ताकि बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम सूची से डिलीट न हों और लोकतंत्र की पारदर्शिता बनी रहे।

ज्ञापन में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के 1 लाख 62 हजार 486 मतदान केंद्रों पर 4 नवंबर से एसआईआर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं, लेकिन अलीगढ़ जिले की 76-अलीगढ़ विधानसभा के 383 पोलिंग स्टेशनों के लिए 2003 की मतदाता सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, जिला निर्वाचन कार्यालय या बीएलओ के पास उपलब्ध नहीं है।

सपा ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने 2003 के स्थान पर 2002 की मतदाता सूची से एसआईआर प्रक्रिया शुरू कराई है, जबकि करीब 150 पोलिंग स्टेशनों पर 2002 की सूची भी उपलब्ध नहीं है। इससे वैध मतदाताओं के नाम हटने का खतरा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर स्थिति है और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन भी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को यह ज्ञापन सपा नेता केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र, और राधेश्याम सिंह ने सौंपा। पार्टी ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

–आईएएनएस

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

यूपी में दंगाइयों और उनके हितैषियों के सामने आजीविका का संकट : सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश को दंगा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दंगाइयों और उनके हितैषियों पर...

मायावती ने भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई, एसआईआर, धर्म परिवर्तन, महंगाई का भी किया जिक्र

लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश और दुनिया में रहने वाले भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह आंकलन करने...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक का मकसद आने वाले...

विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं, बोलीं-जांच में सहयोग दूंगी

मुंबई । लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में सोमवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट ने...

राहुल गांधी का लक बिल्कुल ठीक चल रहा है : अजय राय

मऊ (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस...

सेकुलरिज्म का ठेका चलाने वालों के मुंह पर चिपक गया फेविकोल: सीएम योगी

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को माघ मेले में आयोजित जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शिरकत की और अपने विचार रखे। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी...

एसआईआर के जरिए वोट से ज्यादा नागरिकता के मामलों में छेड़छाड़ की कोशिश: सपा प्रवक्ता

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमैया राणा ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं की तरफ से 'वोट जिहाद'...

उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के तबादले, डॉ. संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के...

एसआईआर पर अखिलेश यादव का बयान तथ्यहीन : मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को तथ्यहीन...

यूपी : प्रयागराज में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों की हत्या

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घर के बड़े बेटे मुकेश पटेल ने जमीनी विवाद को लेकर अपने...

admin

Read Previous

पहले चरण में महिलाओं ने एनडीए के पक्ष में किया मतदान: स्मृति ईरानी

Read Next

दिल्ली के अस्पतालों में दवाइयों की कोई दिक्कत नहीं, ‘आप’ करना चाहती है बदनाम: पंकज कुमार सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com