‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के समर्थन में युवा, 26 मार्च को जंतर-मंतर पर करेंगे अनशन

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों, शिक्षाविदों और तमाम वालंटियर्स ने ‘संविधान सपोर्ट ग्रुप’ के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित किया। समूह ने बताया कि कार्यक्रम में इस विषय पर चर्चा की गई कि 1952 से 1967 तक देश में यही प्रणाली लागू थी, तो अब यह क्यों नहीं हो सकता।

‘संविधान सपोर्ट ग्रुप’ के सदस्यों का कहना है कि यह मुहिम का दूसरा चरण है, और इसे शुरू करने से पहले देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे किया गया है। करीब 300 सांसदों से बातचीत की गई है, जिनमें कुछ विपक्षी सांसद भी इस पहल के पक्ष में हैं।

समूह ने घोषणा की कि 24-25 मार्च को दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम होंगे, जिसमें देशभर के युवा और छात्र भाग लेंगे। इसके बाद 26 मार्च को जंतर-मंतर पर एक हजार से अधिक युवक अपनी आवाज उठाने के लिए अनशन पर बैठेंगे। इसके बाद 27 मार्च को अंबेडकर मूर्ति से संसद तक एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के वकील और ‘संविधान सपोर्ट ग्रुप’ के वालंटियर हर्ष दाहिया ने कहा, “हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की आवश्यकता सरकार और विपक्ष तक पहुंचे। हम चाहते हैं कि युवा इस मुद्दे पर आवाज़ उठाएं और यह संदेश संसद तक पहुंचे। हमारा उद्देश्य यह है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश का युवा यह स्पष्ट कर सके कि वह ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के पक्ष में है।”

समूह के एक और वालंटियर देवेंद्र भारद्वाज ने कहा, “हम जानते हैं कि देश में बड़े बदलावों का नेतृत्व युवाओं ने किया है। इस मुहिम का उद्देश्य यह है कि ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के तहत चुनाव प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जाए। हम सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करते हैं कि वे युवाओं की इस मांग को समझें और इसे लागू करने की प्रक्रिया पर काम करें।”

एक महिला वालंटियर ने कहा, “हम प्रधानमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास करेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे, जो हमारे देश के युवाओं की सामूहिक इच्छा का प्रतीक होगा। हम चाहते हैं कि वे इस दिशा में कदम बढ़ाएं और ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को जल्द से जल्द लागू करें।”

–आईएएनएस

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का भाजपा में विलय : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को करारा झटका लगा है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत पार्टी के सात सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल...

स्वाति मालीवाल ने की आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा, बोलीं-सिद्धांतों से भटक गई पार्टी

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए शुक्रवार का दिन किसी सियासी सुनामी से कम नहीं रहा। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने संयुक्त...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

‘भाजपा ने पंजाबियों के साथ धक्का किया’, आप सांसदों के टूटने पर अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

admin

Read Previous

भारत की बायोइकोनॉमी बीते 10 वर्षों में 16 गुना बढ़कर 165.7 अरब डॉलर हुई : केंद्रीय मंत्री

Read Next

रिलीज को तैयार पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ स्टारर ‘सुस्वागतम खुशामदीद’, मिली नई तारीख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com