योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने दी ‘बाल दिवस’ की शुभकामनाएं

नई दिल्ली । देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू की आज 135वीं जयंती है। पंडित नेहरू का बच्चों से लगाव के कारण प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप से मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के सीएम देशवासियों बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से बच्चों को विकसित और आत्मनिर्भर भारत का आधार बताया। उन्होंने लिखा, ‘सभी प्यारे बच्चों और प्रदेश वासियों को ‘बाल दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! बच्चे राष्ट्र के भविष्य और ‘विकसित एवं आत्मनिर्भर’ भारत के आधार हैं।’

सीएम योगी ने आगे लिखा, ‘आइए, बच्चों को आगे बढ़ाने, उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए एक सुरक्षित, सहयोगी और अनुकूल वातावरण का सृजन करें। यह एक सामाजिक और राष्ट्रीय कार्य भी है।’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ! हमारी सरकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। हम शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सुधार लाकर, बच्चों को बेहतर अवसर और सुरक्षित भविष्य देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।’

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारत के भविष्य हमारे बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं…शिक्षा ही देश की प्रगति का आधार है। शिक्षा के जरिए असमानता और गरीबी की जंजीरों को तोड़ते हुए ही समर्थ और विकसित भारत की नींव रखी जा सकती है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘इसी इरादे के साथ पिछले 10 सालों के हमने अपने स्कूलों में पढ़ने वाले हर बच्चे को अच्छे भविष्य के सपने देखने और उसे पूरा करने का अवसर दिया है। ताकि ये नन्हें बच्चे अपनी मेहनत, प्रतिभा और देशभक्ति के जुनून के साथ भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बना सकें।’

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बच्चे ‘विकसित’ भारत के आधार स्तंभ है। प्यारे बच्चों एवं समस्त प्रदेशवासियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।’

–आईएएनएस

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दो...

कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

बेंगलुरु । कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित...

दिल्ली के एलजी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड के पुनर्गठन को दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (डीआरएमबी) के पुनर्गठन को मंजूरी...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2026 में किया करीब 1.53 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश, किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा अब तक का सबसे अधिक वार्षिक कैपेक्स

अहमदाबाद । अदाणी पोर्टफोलियो ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,52,967 करोड़ रुपए (16.1 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) किया, जो किसी भी भारतीय...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

तंबाकू छोड़ते ही मिलने लगते हैं फायदे, सिर्फ 20 मिनट में दिखने लगता है असर

नई दिल्ली । तंबाकू और धूम्रपान को दुनिया भर में कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। यही वजह है कि हर साल 31 मई को विश्व धूम्रपान...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

admin

Read Previous

राकेश रोशन को ‘करण अर्जुन’ से ही मिला ‘भाग अर्जुन भाग’ का आइडिया, ऋतिक रोशन ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Read Next

‘मैं अस्पताल के बाहर ही खड़ा था’, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल शूटर का दावा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com