राकेश रोशन को ‘करण अर्जुन’ से ही मिला ‘भाग अर्जुन भाग’ का आइडिया, ऋतिक रोशन ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने ‘करण अर्जुन’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। ‘फाइटर’ स्टार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके पिता राकेश रोशन को ‘करण अर्जुन’ से ‘भाग अर्जुन भाग’ का आइडिया आया था।

शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई शानदार सितारों से सजी राकेश रोशन की फिल्म ‘करण अर्जुन’ की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 13 जनवरी 1995 को रिलीज हुई थी।

इस बीच ‘फाइटर’ स्टार ऋतिक रोशन ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की कहानी से जुड़े मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता राकेश रोशन सलमान खान के किरदार संग क्लाइमेक्स आइडिया पर पहुंचे और कहा, “भाग अर्जुन भाग।”

ऋतिक ने पोस्ट में लिखा “1992 की वह दोपहर जब हम सभी पिताजी के लिविंग रूम में बैठे थे और लेखक करण अर्जुन की पटकथा पर विचार-विमर्श कर रहे थे, कमरे में एक और लंबी खामोशी के बाद (कभी-कभी ये खामोशी 10-15 मिनट से अधिक समय तक चलती थी) अचानक पिताजी ने कहा “एक आइडिया आया।”

उन्होंने आगे बताया कि “इंटरवल फाइट सीक्वेंस की बीट्स देखी और जैसे-जैसे वे बात करते गए, उनकी भावनाएं बढ़ती गईं और उनके दिमाग में अचानक से आया “भाग अर्जुन भाग।” ​​

‘वॉर’ स्टार ने आगे बताया, “उस वक्त मैं 17 साल का था और मैंने दर्शकों के उत्साह का पहला झटका अनुभव किया मेरे रोंगटे खड़े हो गए और कमरे में किसी मूवी थिएटर की तरह तालियां बजने लगीं। वास्तव में मुझे उसी वक्त समझ में आ गया था कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने जा रही है!”

अभिनेता ने आगे कहा कि “अब 30 साल बाद मैं 22 नवंबर 2024 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में ‘करण अर्जुन’ का पुनर्जन्म देखने का इंतजार बेसब्री से कर रहा हूं।”

ऋतिक ने फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया और अपने पिता निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से डेब्यू किया। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ‘वॉर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एनटीआर जूनियर के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ की अगली कड़ी है।

–आईएएनएस

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

एनएचआरसी ने सट्टेबाजी के आरोपियों का महिमामंडन करने वाली ओटीटी सीरीज पर आपत्ति जताई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक शिकायत का संज्ञान लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज अवैध...

‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज, शॉर्टकट से अमीर बनने के सपने और धोखे का दिखेगा महाजाल

मुंबई । अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन स्टारर वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज नेटवर्क मार्केटिंग या...

मिंडी कैलिंग ने तीसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को किया साझा, कहा- ‘मेरे लिए आरामदायक दौर…’

लॉस एंजिल्स । हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लेखिका मिंडी कैलिंग एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी और...

admin

Read Previous

‘परशुराम’ बने विक्की कौशल, सामने आया ‘महावतार’

Read Next

योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने दी ‘बाल दिवस’ की शुभकामनाएं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com