करनाल के किसान आंदोलन से आख़िर क्या हुआ हासिल ?

करनाल में किसानों और हरियाणा सरकार के बीच समझौता हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा और करनाल ज़िला प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके यह जानकारी दी। समझौते को देखकर लगता है कि दोनों ही पक्ष थोड़ा थोड़ा झुके हैं। एक बात और साफ़ हुई की किसान नेता और हरियाणा सरकार दोनों ही इस आंदोलन को लंबा नहीं खींचना चाहते थे।

माँगें जो मानी गईं
………………….

किसान नेता और करनाल आंदोलन के सूत्रधार गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को कहा कि हमारी माँगों पर सहमति बनने के बाद हम इस आंदोलन को ख़त्म करने की घोषणा करते है। हरियाणा सरकार ने वादा किया है कि लाठीचार्ज की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। एक महीने में पूरी होगी जांच। आईएसआईएस और पूर्व एसडीएम आयुष सिन्हा को छुट्टी पर भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने तक सिन्हा छुट्टी पर रहेंगे। मृत किसान सुशील काजल के 2 परिजनों को डीसी रेट पर नौकरी मिलेगी।

किसानों की माँग क्या थी
………………… ……..

संयुक्त किसान मोर्चा की मूल माँग थी कि आईएसआईएस आयुष सिन्हा को बर्खास्त किया जाए, 302 का केस दर्ज किया जाए, सुशील काजल के परिवार को 25 लाख रूपये मुआवज़ा दिया जाए और परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए।

हासिल क्या हुआ
…………………

देखा जाए तो करनाल किसान आंदोलन से बहुत ज़्यादा हासिल नहीं हुआ। जहां तक जाँच का सवाल उसके लिए हरियाणा सरकार पहले से ही कह रही थी। अंतिम प्रयास के रूप में गृहमंत्री अनिल विज ने दो दिन पहले ही कहा था कि हरियाणा सरकार इस मामले की जाँच बिना भेदभाव कराने को तैयार है।

सरकारी जाँच से हम लोग वाक़िफ़ हैं। वो इसीलिए होती हैं कि मामले को लंबे समय तक लटका दिया जाए। हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से जाँच कराने की बात कही गई है। जज साहब अकेले तो जाँच करने से रहे। उन्हें जाँच में मदद के लिए दफ़्तर और स्टाफ़ चाहिए होगा। इसके लिए बजट मंज़ूर करने और यह संसाधन जुटाने में ही एक -डेढ़ महीने निकल जाएँगे। फिर जज साहब की जाँच का कार्यकाल बार-बार बढ़ाया जाएगा। जाँच रिपोर्ट आने में छह महीने निकल जाएँगे। इसके बाद कौन करनाल लाठी चार्ज को याद रखेगा और कौन इस मुद्दे पर धरना देने आएगा।

हरियाणा सरकार ने किसान नेताओं की एक माँग ज़रूर स्वीकार की है कि परिवार के सदस्य को नौकरी मिलेगी। लेकिन यह भी एक लीपापोती है। नौकरी डीसी रेट पर मिलेगी यानी यह एक दिहाड़ी वाली नौकरी होगी और किसी सरकारी दफ़्तर में चपरासी से लेकर कार्यालय सहायक तक की हो सकती है। इसमें बहुत कम पैसे दिहाड़ी के हिसाब से मिलेंगे।

जहां तक आईएसआईएस आयुष सिन्हा को फ़ोर्स लीव पर भेजने की बात है, उसमें उसका फ़ायदा ही है। उसे पूरा वेतन मिलेगा और काम नहीं करना पड़ेगा। लेकिन सारी स्थितियाँ उसके हक में जा रही हैं। उसे देर सवेर बड़ा इनाम मिलना तय है। देखना है कि अगर उसे भविष्य में हरियाणा में कहीं डीसी या अतिरिक्त उपायुक्त लगाया जाता है तब किसान संगठन उसका कितना विरोध कर पाते हैं?

चढ़ूनी की राजनीति
……………………

मुज़फ़्फ़रनगर में 5 सितम्बर को सफल किसान महापंचायत हुई थी। उसमें आई भीड़ को देखकर सरकार तो सहम गई लेकिन चढ़ूनी की महत्वाकांक्षा ने ज़ोर पकड़ लिया। वो राकेश टिकैत की तरह ही हरियाणा में शक्ति प्रदर्शन करना चाहते थे। उसके लिए करनाल लाठीचार्ज से बेहतर मुद्दा नहीं हो सकता था। चढ़ूनी अपनी योजना में काफ़ी हद तक सफल रहे लेकिन देशव्यापी किसान आंदोलन को इससे बहुत फ़ायदा नहीं हुआ। भारी जनदबाव की वजह से बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शनपाल, राकेश टिकैत और योगेन्द्र यादव को करनाल आना पड़ा। जबकि इन लोगों को लखनऊ की बैठक में जाना था। जिसमें सिर्फ़ दर्शनपाल पहुँच सके।

क्या होना चाहिए
………………..

अनुभवी किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कल चंडीगढ़ में विपक्षी राजनीतिक दलों से कहा कि वे अपनी रैलियाँ बंद करें और ठोस मुद्दों के साथ किसान आंदोलन के साथ आ जाएँ ताकि जनता विपक्ष को अलग अलग न देखे। दरअसल, राजेवाल की शुरू से यह कोशिश रही कि किसान आंदोलन तीन कृषि बिलों और अन्य मुद्दों के विरोध पर आधारित है और उसे लेकर ही सधे हुए कदमों से लेकर आगे बढ़ने की ज़रूरत है। बीच में अगर छोटे मुद्दों पर ऊर्जा खर्च की गई तो हम मुद्दे से भटक जाएँगे।

हरियाणा में किसान आंदोलन को कुछ नेता 186-87 के चौधरी देवीलाल के न्याय युद्ध का रूप देकर राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं। यही वजह है कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आसपास ऐसे लोगों का जमावड़ा हैं जिनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं किसान आंदोलन की आड़ में पल रही हैं। हरियाणा में किसान आंदोलन की वही दशा और दिशा होना चाहिए जो पंजाब में है, जो मुज़फ़्फ़रनगर में दिखा और जो राजेवाल के सूत्र वाक्य में है।

(यूसुफ किरमानी वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक हैं)

इंडिया न्यूज स्ट्रीम

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

एशिया में समुद्र का स्तर तेजी से बढ़ रहा है: आईपीसीसी रिपोर्ट पर भारतीय वैज्ञानिक

Read Next

चुनाव के दौरान टेलीग्राम ने नवलनी के चैटबॉट को ब्लॉक किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com