केंद्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार : तेलंगाना सीएम

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ही केंद्र में अगली सरकार बनायेगी।

सिकंदराबाद लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार डी. नागेंद्र के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस इस बार भाजपा से यह सीट छीन लेगी।

उन्होंने कहा, “सिकंदराबाद निर्वाचन सीट का इतिहास बताता है कि जो भी पार्टी यह सीट जीतती है, केंद्र में उसी की सरकार बनती है। इस बार कांग्रेस यह सीट जीतेगी और केंद्र में सरकार बनायेगी।”

खैराताबाद से बीआरएस के मौजूदा विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री नागेंद्र पिछले महीने कांग्रेस में शामिल हो गये थे। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद जी. किशन रेड्डी के खिलाफ सिकंदराबाद लोकसभा सीट से उन्हें मैदान में उतारा है।

रेवंत रेड्डी ने याद दिलाया कि 2004 में जब कांग्रेस उम्मीदवार अंजन कुमार यादव ने भाजपा के बंडारू दत्तात्रेय को हराया था, तब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आई थी। उन्होंने भविष्यवाणी की कि 13 मई के चुनावों में यह दोहराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सिकंदराबाद सीट जीतने के बाद नागेंद्र को केंद्र में अहम पद मिलेगा। हालांकि यहां से जीतने वाले भाजपा नेता केंद्र में मंत्री बने, लेकिन उन्होंने शहर के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब हैदराबाद बाढ़ की चपेट में था तो किशन रेड्डी केंद्र से कोई सहायता पाने में विफल रहे।

बीआरएस उम्मीदवार पद्मा राव की एक सज्जन व्यक्ति के रूप में प्रशंसा करते हुए रेवंत रेड्डी ने उन्हें बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव पर भरोसा न करने की चेतावनी दी और आरोप लगाया कि बीआरएस ने पद्मा राव को अपमानित करने के लिए उन्हें मैदान में उतारा है।

उन्होंने पूछा कि जब पद्मा राव ने नामांकन दाखिल किया तो पार्टी प्रमुख और उनके बेटे तथा बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव क्यों नहीं आये। उन्होंने कहा कि वे अपने उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सिकंदराबाद का टिकट भाजपा के पास गिरवी रख दिया है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सरकारों ने ही हैदराबाद का विकास किया है। जुड़वां शहरों के लिए मेट्रो रेल परियोजना कांग्रेस द्वारा विकसित की गई थी और कांग्रेस सरकार ही कृष्णा और गोदावरी नदियों का पानी हैदराबाद तक लाई थी। उन्होंने बीआरएस को इस पर बहस करने की चुनौती दी।

चुनाव प्रचार से पहले सिकंदराबाद के उज्जैनी महानकाली मंदिर में पूजा करने वाले रेवंत रेड्डी ने कहा कि पार्टी ने हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखा है। इस बात पर जोर देते हुए कि भगवान को मंदिर में और भक्ति दिल में होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान को बाजार में ले आए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी सांप्रदायिक विभाजन पैदा करके चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। जनसभा में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अज़हरुद्दीन, पूर्व सांसद अंजन कुमार यादव और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

सैम पित्रोदा के बयान से पूरी तरह बेनकाब हो गई कांग्रेस : अमित शाह

Read Next

पूर्व डीजीपी वीडी राम तीसरी बार पलामू से सांसद बनने की रेस में, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह पहुंचे हौसला बढ़ाने

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com